लुधियाना में नेहरु सिद्धांत केंद्र ट्रस्ट की ओर से आयोजित एक छात्रवृत्ति वितरण समारोह के अवसर पर उपस्थिति को संबोधित करते हुए प्रकाश जावड़ेकर ने कहा कि यह मोदी सरकार की सफलता है कि देश में सद्भावना कायम हुई है।केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने अयोध्या मामले में आए फैसले, धारा 370 को हटाने और श्री करतारपुर साहिब खोले जाने को देश में धार्मिक सद्भावना के हित में करार दिया है।इस दौरान उन्होंने शिक्षा के जीवन के महत्व पर जोर दिया। उन्होंने छात्रों को छात्रवृत्ति दी और समाज के अलग-अलग क्षेत्रों में योगदान देने वाले लोगों को सम्मानित किया।
Centre Minister