September 19, 2026 06:30:56
सुखबीर बादल के बयान पर भड़की परमपाल कौर: बोली- Dna की फुलफॉर्म भी पता नहीं होगी; Cm मान को रिटायरमें

सुखबीर बादल के बयान पर भड़की परमपाल कौर: बोली- Dna की फुलफॉर्म भी पता नहीं होगी; Cm मान को रिटायरमेंट का मैसेज नहीं पहुंचा

Apr12,2024 | Enewsteam | Amritsar

अमृतसर। पंजाब की IAS अधिकारी परमपाल कौर के वॉलंटियर रिटायरमेंट (VRS) लेने के बाद से ही प्रदेश की सियासत गर्माई हुई है। मुख्यमंत्री भगवंत मान और अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल की टिप्पणी के बाद परमपाल कौर भड़क गई हैं। पूर्व IAS परमपाल कौर ने भाजपा जॉइन करने के बाद अपने प्रतिद्वंद्वियों को इसका जवाब भी दिया है। परमपाल कौर ने अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर बादल के भाजपा में जाने वालों को DNA टेस्ट करवाने वाले बयान पर जवाब दिया है। परमपाल ने एक इंटरव्यू में जवाब देते हुए कहा- सुखबीर बादल को खुद DNA की फुलफॉर्म भी पता नहीं होगी। वहीं, परमपाल ने सीएम मान के ट्वीट का भी जवाब दिया। उनका कहना है कि शायद सीएम मान को उनकी रिटायरमेंट का पता नहीं चला है। उन्होंने अपने पद से इस्तीफा नहीं दिया है। उन्होंने वॉलंटियर रिटायरमेंट लिया है। इस्तीफा देने और वॉलंटियर रिटायरमेंट में अंतर है और इससे किसी को कोई नुकसान नहीं होने वाला है। इसके साथ ही परमपाल कौर ने इंटरव्यू में कहा कि वे टिकट के लिए भाजपा में नहीं गई हैं। टिकट उन्हें मिले या ना मिले, वे पंजाब के लिए काम करेंगी। वे किसानों की बात केंद्र तक पहुंचाना चाहती हैं। वे किसानों के साथ खड़ी हैं। उन्हें विश्वास है कि किसान उनका विरोध नहीं करेंगे। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने परमपाल कौर के इस्तीफे को लेकर सवाल खड़े किए थे। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया X पर पोस्ट डाली थी। जिसमें लिखा- परमपाल कौर, IAS अधिकारी के तौर पर इस्तीफा पंजाब सरकार की तरफ से मंजूर नहीं किया गया। बीबी (महिला), जितनी जल्दी IAS बनने की थी, छोड़ने के लिए कुछ तरीके हैं। कृपया करके इस्तीफा देने के तरीके को समझो, अन्यथा सारी उम्र की कमाई खतरे में पड़ सकती है।

Parampal-Kaur-Got-Angry-On-Sukhbir-Badals-Statement-Said-Even-The-Full-Form-Of-Dna-Will-Not-Be-Known-Retirement-Message-Did-Not-Reach-Cm-Mann



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं