September 18, 2026 04:24:40
Cm मान पहुंचे असम, करेंगे चुनाव प्रचार: दो दिन के लिए असम गए हैं; तिहाड़ जेल व पुलिस अधिकारियों की म

Cm मान पहुंचे असम, करेंगे चुनाव प्रचार: दो दिन के लिए असम गए हैं; तिहाड़ जेल व पुलिस अधिकारियों की मीटिंग हुई

Apr12,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। शराब नींति से जुड़े केस में तिहाड़ जेल में बंद AAP सुप्रीमो व दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और पंजाब सीएम भगवंत की मुलाकात को लेकर आज रणनीति बनी है। दिल्ली में पंजाब पुलिस व तिहाड़ जेल के अधिकारियों की अहम मीटिंग हुई। जल्दी ही इस बारे में पुलिस की तरफ से जानकारी शेयरक ी जाएगी। वहीं, सीएम मान असम पहुंच गए हैं। वहां पहुंचने पर उनका भव्य स्वागत हुआ है। वहीं, अब वह पार्टी उम्मीदवार के पक्ष में प्रचार करेंगे। तीन बजे उनकी रैली होने जा रही है। यह उनकी असम में पहली चुनावी रैली हे। पंजाब सीएम अब दो दिन के लिए राज्य से बाहर रहेंगे। वह असम में पार्टी के कैंडिडेट के लिए प्रचार करेंगे। इस दौरान वह स्टार प्रचारक की भूमिका में नजर आएंगे। साथ ही वहां पर पार्टी के नेताओं से मीटिंग चुनावी स्ट्रेटजी भी बनाएंगे। आज वह असम के डिगबोई क्षेत्र में प्रचार करेंगे, जबकि 13 अप्रैल को विश्वनाथ में रहेंगे। आम आदमी पार्टी असम में दो सीटों पर चुनाव लड़ रही है। इससे पहले वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र में प्रचार कर चुके हैं। वहीं, इसके बाद उनका दिल्ली व गुजरात में चुनाव प्रचार का शेड्यूल है। राज्य में इस बार चुनाव CM भगवंत मान के नाम पर लड़ा जा रहा है। पार्टी सुप्रीमो अरविंद केजरीवाल इस समय जेल में हैं। ऐसे में इस बार चुनाव प्रचार से लेकर रणनीति बनाने तक की सारी जिम्मेदारी मान पर है। मान भी इस चीज को खुद समझते हैं। इसलिए उन्होंने अपनी ताकत लगाई है। वह लगभग सभी लोकसभा हलकों के नेताओं, विधायकों, मंत्रियों और उम्मीदवारों से मीटिंग कर फीडबैक ले चुके हैं। इसके अलावा वालंटियर मीटिंग भी कर चुके हैंं। वहीं, वह 13-0 का नारा दे रहे हैं।

Cm-Mann-Reaches-Assam-Will-Campaign-For-Elections-Has-Gone-To-Assam-For-Two-Days-Tihar-Jail-And-Police-Officials-Met



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं