चंडीगढ़। पंजाब में खुद को पंथक पार्टी का दर्जा देने वाली अकाली दल ने बैसाखी के अवसर पर लोकसभा चुनाव 2024 के लिए अपने 7 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी कर दी है। पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं। बठिंडा लोकसभा सीट को अकाली दल ने होल्ड पर रखा है। यहां से लगातार 3 बार हरसिमरत कौर बादल लोकसभा चुनाव जीत चुकी है। पहली लिस्ट में हरसिमरत कौर बादल का नाम तय माना जा रहा था। हालांकि फिलहाल पार्टी ने उनके नाम का ऐलान नहीं किया है।
7-Candidates-Of-Akali-Dal-Announced-In-Punjab-Daljit-Cheema-From-Gurdaspur-Chandumajra-From-Anandpur-Sahib-Will-Contest-Lok-Sabha-Elections