September 19, 2026 02:13:59
Big Breaking- मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट, लुधियाना से भारत भूषण आशू को टिकट मिलने की संभावनाएं त

Big Breaking- मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से टिकट, लुधियाना से भारत भूषण आशू को टिकट मिलने की संभावनाएं तेज

Apr13,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

कांग्रेस की ओर से चंडीगढ़ से सीनियर कांग्रेसी नेता मनीष तिवारी को लोकसभा चुनाव में अपना उम्मीदवार घोषित कर दिया गया है और लंबे समय से चंडीगढ़ से चुनाव लड़ने वाले पवन बंसल का इस बार टिकट कट गया है।मनीष तिवारी को चंडीगढ़ से उतारे जाने के साथ ही उनकी लुधियाना लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की अटकलों पर भी विराम लग गया है और अब लुधियाना लोकसभा सीट से सीनियर कांग्रेसी नेता भारत भूषण आशू को लुधियाना लोकसभा की उम्मीदवारी मिल सकती है। बड़ी बात है कि मनीष तिवारी श्री आनंदपुर साहिब से सांसद हैं और कांग्रेस ने इस बार उन्हें चंडीगढ़ से टिकट दी है मनीष तिवारी का चंडीगढ़ से पुराने संबंध है, उनकी स्टडी और वकालत का लंबा समय चंडीगढ़ में ही गुजारा है और यही कारण है कि उनके पुराने संबंधों के चलते कांग्रेस ने इस बार मनीष तिवारी पर चंडीगढ़ से दांव खेला है। बात करें लुधियाना सीट की तो पांच बार विधायक रहे और शहीद परिवार से जुड़े राकेश पांडे और पूर्वी विधानसभा से विधायक रहे संजय तलवार लोकसभा की उम्मीदवारी मांग रहे हैं लेकिन दिलचस्प बात यह है कि अगर मजबूत दावेदारी की बात की जाती है तो इनमें भारत भूषण आशू को मजबूत उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है। इसके साथ-साथ भारत भूषण आशु की कांग्रेस हाई कमान में भी अच्छी पकड़ है और पंजाब की पूर्व सरकार में भी बतौर मंत्री उन्होंने अपने कद को बेहद बढ़ाया है और यही कारण है कि इस बार लोकसभा चुनाव में आशू की लुधियाना से एंट्री हो सकती है। हालांकि इससे पहले बीच-बीच में मनीष तिवारी को लुधियाना लोकसभा सीट से भी तर जाने की चर्चाएं सामने आ रही थी लेकिन आज उन्हें चंडीगढ़ से टिकट देने की घोषणा के बाद आशू को टिकट मिलने की संभावनाएं बढ़ गई है। सुनने में यह भी आ रहा है कि भारत भूषण आशू की ओर से लोकसभा चुनाव के लिए तैयारी भी शुरू कर दी है और सोशल मीडिया पर भी उनकी पब्लिक के बीच जाकर मीटिंग करने की फोटोज भी सामने आने लगी है। कांग्रेस पंजाब में भी अगले दो दिन के भीतर अपने उम्मीदवारों का ऐलान कर सकती है

Manish-Tiwari-Got-Ticket-From-Chandigarh-Bharat-Bhushan-Ashu-Chances-Of-Getting-Ticket-From-Ludhiana-Are-Bright



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं