September 18, 2026 04:17:54
पूर्व मंत्री सांपला शिअद में हो सकते है शामिल:गुपचुप तरीके से सुखबीर बादल से मिले, Bjp से टिकट न मिल

पूर्व मंत्री सांपला शिअद में हो सकते है शामिल:गुपचुप तरीके से सुखबीर बादल से मिले, Bjp से टिकट न मिलने से नाराज

Apr19,2024 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर। पंजाब के होशियारपुर से बीजेपी द्वारा टिकट न दिए जाने से नाराज पूर्व SC कमिशन चेयरमैन, पूर्व सांसद और केंद्रीय मंत्री विजय सांपला गुपचुप तरीके से शिअद प्रधान सुखबीर सिंह बादल से मिले। सूत्रों के अनुसार अब ये क्लियर हो गया है कि सांपला जल्द बीजेपी छोड़कर शिअद जॉइन कर सकते हैं। क्योंकि सुखबीर बादल के साथ हुई मुलाकात के बाद ये लगभग तय माना जा रहा है कि सांपला शिअद की ओर से होशियारपुर से चुनाव लड़ेंगे। अगर विजय सांपला बीजेपी छोड़कर शिअद में जाते हैं तो होशियारपुर में बीजेपी की जीत आसान नहीं होगी। वहीं, बुधवार को शिअद की एक मीटिंग के बाद सुखबीर बादल ने विजय सांपला से पर्सनल मुलाकात की थी। सूत्रों के अनुसार, जल्द ही सांपला शिअद की बड़ी लीडरशिप की अध्यक्षता में अकाली दल जॉइन करेंगे। अगर सांपला भाजपा को अलविदा कहते हैं तो वह अपने साथ कई भाजपा नेताओं को भी अकाली दल में शामिल करवा सकते हैं। विजय सांपला पंजाब के दिग्गज दलित नेताओं में से एक हैं। विजय सांपला 2014 से 2019 तक पंजाब की होशियारपुर सीट से सांसद रहे। 2019 में उनकी टिकट काट कर सोम प्रकाश को दे दी गई। 2024 में सांपला ने भी टिकट के लिए दावेदारी पेश की थी। भाजपा ने उन्हें टिकट ना देते हुए सोमप्रकाश की पत्नी अनीता सोप प्रकाश को टिकट दे दी। जिसके बाद उनका गुस्सा फूटा और उन्होंने 5 घंटे के अंदर-अंदर अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर बड़े बदलाव किए हैं। सबसे पहले उन्होंने अपने सोशल मीडिया अकाउंट से मोदी का परिवार हटा दिया है। वहीं, उन्होंने 2 पोस्ट शेयर की हैं।

Former-Minister-Sampla-May-Join-Sad-Secretly-Met-Sukhbir-Badal-Angry-At-Not-Getting-Ticket-From-Bjp



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं