September 18, 2026 04:24:52
पंजाब Cm खुद हलकों में संभालेंगे मोर्चा:आज फतेहगढ़ साहिब में जनसभा और राजपुरा में रोड शो, विरोधियों क

पंजाब Cm खुद हलकों में संभालेंगे मोर्चा:आज फतेहगढ़ साहिब में जनसभा और राजपुरा में रोड शो, विरोधियों को घेरने की तैयारी

Apr19,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लोकसभा चुनाव के रण में आम आदमी पार्टी (AAP) की जीत तय करने और विरोधियों को घेरने के लिए अब CM भगवंत मान खुद मोर्चा संभालेंगे। वह प्रत्येक लोकसभा हलके में जाकर रैलियां और रोड शो करेंगे। पार्टी की तरफ से इसके लिए पूरी स्ट्रैटजी तैयार कर ली गई है। इसका आगाज आज CM मान फतेहगढ़ साहिब से करेंगे। वह फतहेगढ़ साहिब में पार्टी के उम्मीदवार गुरप्रीत सिंह जीपी के लिए चुनावी सभा करेंगे, तो शाम को पटियाला लोकसभा हलके के अधीन आने वाले राजपुरा में रोड शो करेंंगे। इस बार का लोकसभा चुनाव CM भगवंत मान के लिए भी किसी चुनौती से कम नहीं है। क्योंकि इस बार एक तो राज्य में AAP की सरकार है। वहीं, चुनाव में उम्मीदवार उतारने से लेकर अन्य सारी रणनीति खुद CM ने बनाई है। वहीं, 13 सीटों पर भगवंत मान ही खुद बड़ा चेहरा है। इस चीज को वह भी समझते हैं। ऐसे में उन्होंने उसी हिसाब से रणनीति बनाई है। पहले सारे हलकों के विधायकों, मंत्रियों व उम्मीदवारों से मीटिंग कर फीडबैक लिया। सारे हलकों की जमीनी हकीकत समझी है। वहीं, अब इस तरफ बढ़े हैं। पटियाला लोकसभा हलका पहले कांग्रेस का गढ़ माना जाता था। इस लोकसभा हलके में नौ विधानसभा हलके आते हैं। 2019 में इस सीट से कांग्रेस की टिकट पर पूर्व CM कैप्टन अमरिंदर सिंह की पत्नी परनीत कौर जीती थी। वह कांग्रेस सरकार के समय में केंद्र मंत्री भी रह चुकी हैं। हालांकि अब वह भाजपा की उम्मीदवार हैं। इस हलके में 9 विधानसभा हलके में आते हैं। 2022 के विधानसभा चुनाव में सारे हलकों पर आप के उम्मीदवार जीते थे। वहीं, दो विधायक डॉ. बलबीर सिंह सेहतमंत्री व चेतन सिंह जोड़माजरा मंत्री है। सेहतमंत्री डॉ. बलबीर सिंह पार्टी के उम्मीदवार है। उन्हीं के पक्ष में वह राजपुरा में रोड शो करेंगे।

Punjab-Cm-Himself-Will-Handle-The-Front-In-The-Circles-Today-Public-Meeting-In-Fatehgarh-Sahib-And-Road-Show-In-Rajpura-Preparations-To-Surround-The-Opponents



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं