September 19, 2026 02:10:32
लुधियाना-जालंधर लोकसभा सीट से Aap उम्मीदवार पहुंचे दिल्ली: Cm केजरीवाल की पत्नी से पंजाब की स्थिति प

लुधियाना-जालंधर लोकसभा सीट से Aap उम्मीदवार पहुंचे दिल्ली: Cm केजरीवाल की पत्नी से पंजाब की स्थिति पर हुई मीटिंग, कई मंत्री-mla भी रहे मौजूद

Apr19,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना और जालंधर से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार गुरुवार को दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की पत्नी सुनीता केजरीवाल से मिलने पहुंचे। जहां उन्होंने दोनों जिलों में जीत को लेकर रणनीति पर चर्चा की। ये मुलाकात काफी गुपचुक तरीके से की गई। जिसका कोई फोटो तक नहीं जारी किया गया। सुनीता केजरीवाल ने दोनों उम्मीदवारों से जिले की स्थिति भी जानी और बीजेपी को हराने के लिए आगे की रणनीति बताई। AAP से जुड़े सूत्रों से पता चला है कि लुधियाना सीट से लोकसभा उम्मीदवार अशोक पराशर उर्फ अशोक पप्पी और जालंधर लोकसभा उम्मीदवार पवन कुमार टीनू, पंजाब के लोकल बॉडी मंत्री बलकार सिंह और दोनों जिलों के कई एमएलए गुरुवार को दिल्ली पहुंचे। सभी के साथ पहले सुनीता केजरीवाल ने अलग अलग मुलाकात की। सूत्रों के अनुसार सुनीता केजरीवाल ने हर उम्मीदवार से बीजेपी की पंजाब में स्थिति को लेकर चर्चा की। मीटिंग में उन्होंने कहा कि हर कार्यकर्ता मायने रखता है और हमें यह सुनिश्चित करना चाहिए कि हम उन्हें साथ लें और मजबूत लड़ाई लड़ें।” बता दें कि दोनों जिलों के उम्मीदवारों को मिलने से पहले सुनीता केजरीवाल ने पंजाब के राज्यसभा सांसदों के साथ मुलाकात की थी। उक्त मुलाकात के दौरान आप का नेशनल जनरल सेक्रेटरी और राज्यसभा सांसद संदीप पाठक भी उक्त मुलाकात में मौजूद रहे थे। ये मुलाकात संदीप पाठक के दौरे के बाद इसलिए अहम मानी जा रही है, क्योंकि उन्होंने कई बातों पर सुनीता केजरीवाल के साथ चर्चा की थी। साथ ही पाठक द्वारा लुधियाना और जालंधर में सभाएं भी की गई थी। उन्हें मिली कमियों पर सुनीता केजरीवाल द्वारा चर्चा की गई।

Aap-Candidate-From-Ludhiana-Jalandhar-Lok-Sabha-Seat-Reached-Delhi-Meeting-Held-With-Cm-Kejriwals-Wife-On-The-Situation-In-Punjab-Many-Ministers-Mlas-Were-Also-Present



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं