जालंधर लोकसभा सीट पर कांग्रेस के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी जिन्हें कांग्रेस की ओर से लोकसभा उम्मीदवार बनाया गया है कि मुश्किलें बढ़ती नजर आ रही है। कांग्रेस के पूर्व सांसद संतोष चौधरी की पत्नी कर्मजीत कौर भाजपा में शामिल हो गई है। उनके द्वारा आज दिल्ली मुख्यालय में ज्वाइनिंग की गई है। राहुल गांधी की भारत जोड़ो यात्रा के दौरान फिल्लौर में उनके स्वागत के लिए इंतजार कर रहे सांसद संतोख चौधरी की दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। बाद में राहुल गांधी उनके घर गए और दिवंगत सांसद संतोख सिंह की पत्नी करमजीत कौर को लोकसभा उपचुनाव में टिकट दिया। उपचुनाव में करमजीत कौर AAP उम्मीदवार सुशील रिंकू से हार गईं और इस बार कांग्रेस की ओर से पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी को जालंधर लोकसभा से टिकट दे दिया गया जिसके चलते कर्मजीत कौर कांग्रेस से नाराज चल रही थी। इसके साथ-साथ जालंधर से हिमाचल के सह प्रभारी तजिंदर सिंह बिट्टू ने भी भाजपा का दामन थाम लिया है । बिट्टू ने आज सुबह ही कांग्रेस पार्टी से अपना इस्तीफा दिया था। बिट्टू कांग्रेस से जालंधर में पनसप के और इंप्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन भी रह चुके हैं।
-Shock-To-Congress-Former-Mp-Santokh-Chaudhary-Wife-Karamjit-Kaur-And-Tajinder-Bittu-Join-Bjp-Channi-Faces-Big-Problems