चंडीगढ़। भाजपा पंजाब की बाकी लोकसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची आज जारी कर सकती है। कयास लगाए जा रहे हैं कि मालवा की सबसे हाट बनी संगरूर सीट पर भाजपा ने अपना उम्मीदवार चुन लिया है और हिंदू चेहरे पर इस बार पार्टी दांव खेलने जा रही है। जिसमें पार्टी के सीनियर नेता अरविंद खन्ना का नाम लगभग फाइनल माना जा रहा है। इसकी घोषणा पार्टी आज किसी भी वक्त हो सकती है। आपको बता दें कि, आम आदमी पार्टी द्ववारा संगरूर से कैबिनेट मंत्री मीत हेयर को टिकट देने के बाद सीएम भगवंत मान भी खुद बोल चुके हैं कि संगरूर सीट से मीत हेयर नहीं समझों खुद वह खडे हैं। हाल ही में इस संगरूर सीट से कांगरेस ने सबसे तेज तर्रार नेता सुखपाल खेहरा को चुनाव मैदान में उतार दिया है, जबकि इससे पहले शिअद ने संगरूर से पूर्व कैबिनेट मंत्री इकबाल सिंह झूंदा को टिकट दी। संगरूर सीट पर 40 फीसदी हिंदू मतदाता हैं, जिस कारण कांगरेस ने पहले साल 2004 में अरविंद खन्ना को चुनाव मैदान में उतारा था। फिर साल 2009 में कांग्रेस ने विजय इंदर सिंगला को टिकट दिया और यहां कांग्रेस हिंदू वोट बैंक भी लेने में कामयाब रही थी। 2017 में संगरूर से फिर विजयइंदर सिंगला जीते थे। अगर हम बात करें तो साल 2002 से लेकर अब तक संगरूर में तीन बाद हिंदू उम्मीदवार जीत चुके हैं।
Bjps-List-May-Be-Released-Today-In-Punjab-Hindu-Face-For-Sangrur-Lok-Sabha-Seat-In-The-Second-List-Arvind-Khannas-Name-Almost-Final