September 19, 2026 02:06:42
सांपला को मनाने पहुंचे सुनील जाखड़:टिकट न मिलने से थे नाराज; होशियारपुर में समर्थकों के साथ की बैठक,

सांपला को मनाने पहुंचे सुनील जाखड़:टिकट न मिलने से थे नाराज; होशियारपुर में समर्थकों के साथ की बैठक, Sad में जाने से इनकार

Apr20,2024 | Enews Team | Hoshiarpur

होशियारपुर/ होशियारपुर लोकसभा सीट से टिकट नहीं मिलने से खफा भाजपा नेता विजय सांपला के जेपी नड्डा से मुलाकात के बाद सुर नहीं बदले हैं। जिसके बाद अब पंजाब प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ उन्हें मनाने के लिए उनके घर पहुंचे हैं। बीती शाम सांपला ने अपने घर में एक महत्वपूर्ण बैठक को बुलाया। जिनमें उनके करीबी व समर्थक भाग लेने पहुंचे। बैठक में सांपला ने लोकसभा चुनावों में भाजपा से अलग होकर चुनाव लड़ने की चुनौतियों पर चर्चा की है। वहीं, उनके कुछ समर्थकों ने उन्हें कांग्रेस तो कुछ ने आम आदमी पार्टी में शामिल होने का सुझाव दिया है। इसके साथ ही कुछ समर्थक उन्हें अकाली दल से हाथ मिलाने के लिए भी कह रहे हैं। समर्थकों का मानना है कि मजबूत पार्टी के सहारे ही भाजपा उम्मीदवार व केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश की पत्नी अनीता सोम प्रकाश के खिलाफ लड़ा जा सकता है। वहीं, सांपला ने बैठक में ये साफ नहीं किया कि वे किस पार्टी के साथ चलने पर विचार कर रहे हैं। वहीं, सूत्रों के अनुसार सांपला अकाली दल और कांग्रेस दोनों के संपर्क में हैं। इसके अलावा AAP में भी उनके लिए दरवाजे खोल रखे हैं। ऐसे माहौल में उन्हें अपनी रणनीति तय करने में कुछ दिन लग सकते हैं। बैठक में पहुंचे नेताओं का कहना है कि सांपला एक सीनियर दलित नेता हैं। भाजपा भी जानती है कि आप और कांग्रेस को टक्कर देने के लिए उनके मजबूत समर्थन की जरूरत है। अन्यथा भाजपा का गढ़ माने जाने वाली होशियारपुर सीट इस बार हाथ से निकल सकती है। वहीं, सांपला भी साफ कर चुके हैं कि अभी उनका बदलाव का मूड नहीं है। समय आने पर ही सब कुछ साफ हो जाएगा।

Sunil-Jakhar-Came-To-Convince-Sampla-He-Was-Angry-At-Not-Getting-The-Ticket-Meeting-With-Supporters-In-Hoshiarpur-Sad-Refuses-To-Go



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं