September 19, 2026 02:06:55
शिअद नेता ढींडसा की समर्थकों के साथ बैठक, बेटे को टिकट न मिलने से नाखुश, आजाद लड़ सकते है चुनाव

शिअद नेता ढींडसा की समर्थकों के साथ बैठक, बेटे को टिकट न मिलने से नाखुश, आजाद लड़ सकते है चुनाव

Apr20,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरुर। पंजाब के पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं सीनियर अकाली नेता सुखदेव सिंह ढींडसा ने शनिवार को संगरुर में अपने घर पर समर्थकों के साथ बैठक की। आगे की रणनीति के लिए उन्होंने फैसला अपने समर्थकों पर छोड़ दिया है। सुखदेव सिंह ढींडसा अपने बेटे, पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर सिंह ढींडसा को अकाली दल द्वारा संगरूर से लोकसभा सीट न दिए जाने के कारण पार्टी से काफी खफा हैं। उनकी नाराजगी दूर करने एवं ढींडसा को मनाने के लिए तीन दिन पहले सुखबीर सिंह बादल खुद देर रात ढींडसा के घर पहुंचे थे। डेढ घंटा बंद कमरे में बैठक कर बादल ने ढींडसा को मनाने में अपना पूरा जोर लगा दिया, लेकिन ढींडसा नहीं मानें। जिसके बाद आज सुखदेव ढींडसा ने अपने समर्थकों के साथ मिलकर बैठक की। सूत्रों से पता चला है कि ढींडसा आज या तो अपने बेटे पूर्व वित्त मंत्री परमिंदर ढींडसा को आजाद तौर पर चुनाव मैदान में उतार सकते हैं या फिर भाजपा को अपना समर्थन दे सकते हैं। वहीं भाजपा के नेशनल स्तर के नेता भी ढींडसा के लगातार संपर्क मे हैं। बता दें कि सुखदेव सिंह ढींडसा का स्थान स्वर्गीय पूर्व सीएम प्रकाश सिंह बादल के बाद दूसरे नंबर पर आता था। सुखबीर सिंह बादल के पर्टी अध्यक्ष बनने के बाद से ढींडसा से लगातार उनके संबंध बिगड रहे हैं।

Sad-Leader-Dhindsas-Meeting-With-Supporters-Unhappy-With-Son-Not-Getting-Ticket-Azad-May-Contest-Elections

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं