September 19, 2026 02:09:49
जालंधर कांग्रेस में Mla विक्रमजीत Vs पूर्व Cm चन्नी:चौधरी ने कहा- चन्नी सुदामा नहीं शकुनि, मंत्री रह

जालंधर कांग्रेस में Mla विक्रमजीत Vs पूर्व Cm चन्नी:चौधरी ने कहा- चन्नी सुदामा नहीं शकुनि, मंत्री रहते Ias अफसर को अश्लील मैसेज भेजा

Apr21,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब कांग्रेस की वरिष्ठ नेता और जालंधर से पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी की पत्नी करमजीत कौर चौधरी के बीजेपी जॉइन करने के बाद चन्नी द्वारा विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी को दुर्योधन कहा गया था। अब इसे लेकर विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चन्नी को शकुनि मामा बताया है। चौधरी ने कहा- खुद को सुदामा कहने वाले चन्नी के घर से ईडी को दस करोड़ रुपए मिले थे। ‎‎चन्नी को तो महिलाओं का सत्कार करना तक नहीं आता। ‎ चौधरी बोले- ‎चन्नी को सुदामा नहीं, शकुनि नाम सूट करता ‎जालंधर के फिल्लौर से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ‎ने कहा- सिर्फ मेरी मां ने बीजेपी जॉइन की है, मैंने नहीं। ‎‎मेरी मां ने ऐसा फैसला क्यों लिया, उन्होंने जॉइनिंग के दौरान बताया था। ‎‎वहीं, जब बिक्रमजीत चौधरी से पूछा गया कि चन्नी ने आपको दुर्योधन कहा है तो उस चौधरी ने कहा- चन्नी के मुंह से ऐसी बातें अच्छी नहीं लगती। ‎‎‎‎चन्नी रामायण और महाभारत की बातें कर रहे हैं। चन्नी कहते हैं कि मैं सुदामा हूं, मगर शायद की किसी ने ऐसा सुदामा देखा होगा‎, जिसके घर से ईडी को दस करोड़ रुपए मिल गए हों। जो व्यक्ति दुख को सुदामा बताकर जालंधर आया है और कह रहे हैं कि जालंधर की जनता श्री कृष्ण है मेरे लिए। बिक्रमजीत सिंह चौधरी ‎ने कहा- चन्नी को सुदामा नाम नहीं सूट करता, बल्कि उन्हें शकुनि मामा नाम सूट करता है। ‎क्योंकि जैसा शकुनि ने कार्य किया था, उन्होंने भी ऐसा ही कार्य किया है। चौधरी ने कहा- चन्नी तो ऐसे व्यक्ति हैं जोकि मुख्यमंत्री रहते हुए अपने क्षेत्र से हार गए थे और वो हमें क्या नसीहत देंगे। चन्नी ने मंत्री रहते हुए एक महिला आईएएस अधिकारी को अश्लील मैसेज भेज दिया था।

Jalandhar-Congress-Mla-Vikramjeet-Vs-Former-Cm-Channi-Chaudhary-Said-Channi-Is-Not-Sudama-But-Shakuni-Sent-Obscene-Message-To-Ias-Officer-While-He-Was-A-Minister



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं