September 19, 2026 02:08:59
पंजाब में अकाली दल कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट, लुधियाना से रणजीत ढिल्लों और जालंधर से महिंदर केपी मैद

पंजाब में अकाली दल कैंडिडेट्स की दूसरी लिस्ट, लुधियाना से रणजीत ढिल्लों और जालंधर से महिंदर केपी मैदान में, 6 सीटों पर उम्मीदवार उतारे

Apr22,2024 | Enews Team | Ludhiana

चंडीगढ़। पंजाब में शिरोमणि अकाली दल ने सोमवार को लोकसभा उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी की है। इसमें चंडीगढ़ और पंजाब की 5 सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है। चंडीगढ़ से हरदेव सिंह सैनी, बठिंडा से हरसिमरत कौर बादल, जालंधर से महिंदर सिंह केपी, लुधियाना से रणजीत सिंह ढिल्लों, होशियारपुर से हर सोहन सिंह ठंडल और फिरोजपुर से नरदेव सिंह (बॉबी मान) को टिकट दी गई है। महिंदर सिंह केपी ने सोमवार को ही अकाली दल को जॉइन किया। पार्टी जॉइन कराने के लिए अकाली दल के प्रधान सुखबीर बादल उनके घर पहुंचे। इससे पहले केपी को मनाने के लिए पूर्व CM और जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी उनके घर पहुंचे थे, लेकिन बात नहीं बनी। इससे पहले शिरोमणि अकाली दल (SAD) ने बैसाखी के दिन लोकसभा के 7 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। पहली लिस्ट में गुरदासपुर, अमृतसर, आनंदपुर साहिब, फतेहगढ़ साहिब, फरीदकोट, संगरूर और पटियाला सीट पर प्रत्याशी उतारे गए हैं।

Second-List-Of-Akali-Dal-Candidates-In-Punjab-Ranjit-Dhillon-From-Ludhiana-And-Mahinder-Kp-From-Jalandhar-Fielded-Candidates-On-6-Seats

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं