September 19, 2026 02:07:00
आफत- अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी, राहत- जेल में लगी इंसुलिन की पहली डोज

आफत- अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत 7 मई तक बढ़ी, राहत- जेल में लगी इंसुलिन की पहली डोज

Apr23,2024 | Enews Team | Ludhiana

दिल्ली शराब नीति से जुड़े मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को कोर्ट से झटका लगा है। कोर्ट ने मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि सात मई तक बढ़ा दी है। बीआरएस नेता के. कविता की न्यायिक हिरासत भी बढ़ाई गई है। दिल्ली शराब नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में दिल्ली की राउज एवेन्यू कोर्ट ने मंगलवार न्यायिक हिरासत सात मई तक बढ़ा दी है।

केजरीवाल को जेल में पहली बार दी गई इंसुलिन, 320 पहुंचा शुगर लेवल

वहीं आदमी पार्टी की ओर से इनसुलिन पर हंगामे के बाद CM केजरीवाल को तिहाड़ में इन्सुलिन की पहली डोज दे दी गई है। दरअसल, केजरीवाल का शुगर लेवल लगातार हाई हो रहा था और यह 320 तक पहुंच गया था। ED की गिरफ्तारी के बाद पहली बार इन्सुलिन दी गई है। गौर हो कि आम आदमी पार्टी के नेता लगातार सीएम अरविंद केजरीवाल के शुगर लेवल बढ़ने व उन्हें इंसुलिन न दिए जाने को लेकर लगातार सोशल मीड़िया व प्रिंट मीडिया में मुददा बनाए हुए हैं।


------------
सात मई को दोबारा इस मामले की अगली सुनवाई होगी

बीते 15 अप्रैल को कोर्ट की ओर से इस मामले में अरविंद केजरीवाल की न्यायिक हिरासत की अवधि को आज यानी 23 अप्रैल तक के लिए बढ़ाया था। वहीं दिल्ली हाई कोर्ट ने आबकारी नीति से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले की जांच के सिलसिले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को जारी समन को चुनौती देने वाली उनकी याचिकाओं पर सुनवाई सोमवार को 15 मई के लिए सूचीबद्ध कर दी। न्यायमूर्ति सुरेश कुमार कैत की पीठ ने एजेंसी की ओर से सौंपे गए जवाब पर AAP के नेता को जवाब दाखिल करने के लिए समय दिया है। इससे पहले, हाई कोर्ट ने दंडात्मक कार्रवाई से उन्हें अंतरिम संरक्षण प्रदान करने से इनकार कर दिया था। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने उन्हें ईडी द्वारा नौवां समन जारी किये जाने के मद्देनजर दिल्ली हाई कोर्ट का रुख किया था। उस समन में उनसे 21 मार्च को ईडी के समक्ष पेश होने को कहा गया था। उसी दिन शाम में उन्हें ईडी ने गिरफ्तार कर लिया था। वह अभी तिहाड़ जेल में न्यायिक हिरासत में हैं। जांच एजेंसी का आरोप है कि मामले में अन्य आरोपी आबकारी नीति तैयार करने के लिए केजरीवाल के संपर्क में थे जिसे अब रद्द किया जा चुका है। यह भी आरोप है कि इस नीति के परिणामस्वरूप आरोपियों को फायदा हुआ और इसके बदले में उन्होंने आम आदमी पार्टी को रिश्वत दी।

Disaster-Arvind-Kejriwal-Judicial-Custody-Extended-Till-May-7-Relief-First-Dose-Of-Insulin-Administered-In-Jail



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं