September 19, 2026 02:08:05
लुधियाना के पूर्व एमएलए जस्सी खंगूड़ा ने दिया Aap से इस्तीफा, 2022 में हुए थे शामिल, कांग्रेस जॉइन क

लुधियाना के पूर्व एमएलए जस्सी खंगूड़ा ने दिया Aap से इस्तीफा, 2022 में हुए थे शामिल, कांग्रेस जॉइन करने की चर्चा

Apr24,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। लुधियाना में होटल व्यवसायी और आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता जस्सी खंगूड़ा ने इस्तीफा दे दिया है। जस्सी विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। सूत्रों मुताबिक पता चला है कि खंगूड़ा कांग्रेस में घर वापसी कर सकते है। कांग्रेस हाईकमान उन्हें बतौर लोकसभा प्रत्याशी चुनाव मैदान में उतार सकती है। जस्सी लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने जस्सी पर भरोसा जताने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया। जिसके चलते जस्सी पार्टी से नाराज चल रहे थे। इस पर बातचीत दौरान खंगूड़ा ने कहा कि उन्होंने 2 साल आम आदमी पार्टी में काम किया है। उन्हें बहुत कुछ सीखने को मिला है। अभी आने वाले समय में वह किसी राजनीतिक पार्टी में नहीं जा रहे। जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा का परिवार पुराना कांग्रेस परिवार है। जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे। जस्सी खंगूड़ा कई कारोबार करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं। खंगूड़ा एक पूर्व ब्रिटिश नागरिक हैं और 2006 में भारत लौटे थे। उनके पिता का जगपाल सिंह खंगूड़ा भी कांग्रेस से जुड़े रहे। उन्होंने कांग्रेस नेता गुरिंदर सिंह कैरों की बेटी रमन और पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री प्रताप सिंह कैरों की पोती से शादी की थी। गौरतलब है कि लोकसभा चुनाव से पहले बड़े स्तर पर दलबदल हो रहा है। टिकट नहीं मिलने पर नेता दूसरी पार्टियों का रुख कर रहे हैं।

Former-Ludhiana-Mla-Jassi-Khanguda-Resigns-From-Aap-Was-Expected-To-Join-In-2022-Talks-Of-Joining-Congress



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं