September 19, 2026 02:08:54
जालंधर में Aap-bjp उम्मीदवार पर भड़के पूर्व सीएम चन्नी: कहा- टीनू को बाप बदलने की आदत, Cm मान से गले

जालंधर में Aap-bjp उम्मीदवार पर भड़के पूर्व सीएम चन्नी: कहा- टीनू को बाप बदलने की आदत, Cm मान से गले में पट्टा डलवाकर आए

Apr24,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर लोकसभा सीट के लिए सभी पार्टियों ने अपने उम्मीदवारों की घोषणा कर दी है। सभी पार्टियां अपने-अपने तरीके से चुनावी सभाएं करने में जुटी हुई हैं। आज यानी बुधवार को पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी ने आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू और बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू पर जमकर निशाना साधा। बता दें कि पंजाब पुलिस के पूर्व एसएसपी राजिंदर सिंह की ओर से स्थानीय होटल में एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया था। यहां चन्नी ने कहा- मेरे जठेरे जालंधर में हैं। इसका मतलब है कि मेरा मूल स्थान जालंधर है और जालंधर के लोग मेरी जठेरे हैं। चन्नी ने कहा- मैं जालंधर में अपने घर पर ही रहूंगा। कार्यक्रम के दौरान चन्नी ने कहा- आप ने शिअद छोड़ कर पवन टीनू को उम्मीदवार बनाया है। चन्नी ने कहा- टीनू ने पहले बीएसपी जॉइन की थी। तब टीनू कहता थे कि कांशी राम मेरे बाप है। जब बसपा से पेट भर गया तो वहां से वे शिअद में चले गए।शिअद में आकर सरदार प्रकाश सिंह बादल को अपना सब कुछ बताने लगे। शिअद में रहते हुए टीनू दो बार विधायक बने। टीनू ने इसकी भी कदर नहीं की। चन्नी बोले- मैंने देखा कि बीते पवन टीनू सीएम मान से मिलकर उनके एक पट्टा डलवाकर आप में शामिल हो गए। टीनू का कोई स्टैंड नहीं है। चन्नी ने कहा- मैंने बल्ला डेरे में शुरू से जाता रहा हूं। मगर आप सरकार ने डेरे के फंड रोक दिए। रिंकू ने आप में रहते हुए कोई काम नहीं किया। अब रिंकू ने पार्टी ही बदल दी है।

Former-Cm-Channi-Angry-At-Aap-Bjp-Candidate-In-Jalandhar-Said-Tinu-Has-Habit-Of-Changing-Father-Cm-Came-With-Respect-By-Getting-A-Collar-Tied-Around-His-Neck



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं