लुधियाना। असम की डिब्रूगढ़ जेल में राष्ट्रीय सुरक्षा एक्ट (NSA) के तहत बंद खालिस्तान समर्थक अमृतपाल लोकसभा चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल पंजाब की खडूर साहिब सीट से निर्दलीय चुनाव लड़ेगा। अमृतपाल के वकील राजदेव सिंह खालसा ने इसकी पुष्टि की है। अमृतपाल को पंजाब के मोगा से गिरफ्तार किया गया था। जो करीब एक साल से डिब्रूगढ़ जेल में बंद है। अमृतपाल पर अजनाला में पुलिस थाने पर हमला और अलग देश खालिस्तान बनाने की प्लानिंग का केस लगाया गया था। एडवोकेट खालसा ने कहा कि 24 अप्रैल को मैं अमृतपाल से मिला। जहां मैंने उन्हें कहा कि खालसा पंथ के हित में वह खडूर साहिब से चुनाव लड़ें। जिसके बाद अमृतपाल ने पंथक हित में इसे स्वीकार कर लिया। पंजाबी सिंगर सिद्धू मूसेवाला के पिता बलकौर सिंह लोकसभा चुनाव लड़ सकते हैं। वह बठिंडा से निर्दलीय उम्मीदवार के तौर पर चुनाव लड़ने के बारे में सोच रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक इसके लिए नॉमिनेशन वाले कागजात भी तैयार कराए जा रहे हैं। हालांकि अभी बलकौर सिंह या उनके परिवार से किसी ने इस बारे में औपचारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है। इससे पहले कांग्रेस ने उन्हें टिकट ऑफर की थी लेकिन बात सिरे नहीं चढ़ी। वहीं कांग्रेस ने बठिंडा से जीतमोहिंदर सिंह सिद्धू को टिकट दी है लेकिन उनका विरोध हो रहा है। ऐसे में कांग्रेस के कैंडिडेट बदलने के कयास भी लगाए जा रहे हैं।
Jailed-Khalistan-Supporter-Amritpal-Will-Also-Contest-Lok-Sabha-Elections-Sidhu-Moosewalas-Father-Also-Preparing