September 19, 2026 02:08:31
पंजाब में पूर्व Cm के आपत्तिजनक पोस्टर:महिला की पीठ पर हाथ, अंगुली से छेड़ रहे; Mla बोले- घर-घर चल्ल

पंजाब में पूर्व Cm के आपत्तिजनक पोस्टर:महिला की पीठ पर हाथ, अंगुली से छेड़ रहे; Mla बोले- घर-घर चल्ली गल, चन्नी करदा गंदी गल

Apr25,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। जालंधर से पूर्व सांसद स्व. संतोख सिंह चौधरी के परिवार और पूर्व सीएम व जालंधर लोकसभा से कांग्रेस कैंडिडेट चरणजीत सिंह चन्नी के बीच चल रहे विवाद ने अब तूल पकड़ लिया है। फिल्लौर हलके से विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने चरणजीत सिंह चन्नी की कुछ आपत्तिजनक फोटो शेयर किए हैं जिसमें चन्नी एक महिला की पीठ पर हाथ रखे हुए हैं। साथ ही पोस्टर पर लिखा है कि सावधान-होशियार, बचो बचो बचो। ये हैं चरणजीत सिंह चन्नी कांग्रेस के जालंधर लोकसभा सीट से उम्मीदवार। बताया गया है कि ये पोस्टर फिल्लौर में लगाए गए थे, लेकिन कुछ देर बाद ही उतार दिए गए। पूर्व विधायक बिक्रमजीत सिंह चौधरी ने कहा- "चन्नी का पिछला दुर्व्यवहार फिर से चर्चा का विषय बन गए हैं। चन्नी नैतिक रूप से भ्रष्ट व्यक्ति हैं और उन पर अशोभनीय कृत्यों का आरोप लगाया गया है। उक्त पोस्टर से पता चलता है कि वह कांग्रेस और लोगों के लिए कितने समर्पित हैं। चन्नी के चुनाव आयोजक जहां 'जालंधर शहर में चन्नी लहर' का सपना देख रहे हैं, वहीं जालंधर की महिलाओं का नारा है 'घर-घर दे में चल्ली गल, चन्नी करदा गंदी गल'। चन्नी का असली चेहरा और चरित्र अब जालंधर हलके का हर व्यक्ति जानता है।" बीते दिनों कांग्रेस के पंजाब प्रभारी देवेंद्र यादव और प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग जालंधर दौरे पर आए थे। इस दौरान उन्होंने लोकसभा चुनाव के लिए प्रत्याशियों की नब्ज टटोली थी। कर्मजीत कौर चौधरी और पूर्व सीएम चन्नी के नाम की स्थानीय नेताओं ने पैरवी की थी। जिसके बाद पंजाब प्रभारी ने जालंधर सीट के लिए चन्नी का नाम कांग्रेस हाईकमान को सौंपा था। चन्नी को टिकट मिलने के बाद से चौधरी परिवार नाराज चल रहा था।

Objectionable-Posters-Of-Former-Cm-In-Punjab-Hands-On-Womans-Back-Teasing-With-Fingers-Mla-Said-Challi-Gal-In-Every-House-Channi-Karda-Gandi-Gal



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं