September 19, 2026 02:06:46
इनकम टैक्स के घेरे में फंसे विपन सूद काका की दोबारा से भाजपा में वापसी।

इनकम टैक्स के घेरे में फंसे विपन सूद काका की दोबारा से भाजपा में वापसी।

Apr25,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

इनकम टैक्स की छापामारी के बाद कानूनी दांव पेच के घेरे में फंसे रियल स्टेट कारोबारी और विपन सूद काका ने शिरोमणि अकाली दल को बाय-बाय करते हुए दोबारा से भाजपा का दामन थाम लिया है। चंडीगढ़ में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष सुनील जाखड़ और प्रदेश महासचिव परमिंदर बराड की मौजूदगी में काका ने भाजपा में ज्वाइनिंग की। इस अवसर पर भाजपा के जिला प्रधान रजनीश धीमान, प्रदेश महासचिव अनिल सरीन सहित अन्य नेता मौजूद थे। बड़ी बात है कि करीब 4 महीने पहले प्रॉपर्टी कारोबारी विपन सूद काका के ठिकानों पर इनकम टैक्स की रेड हुई थी और उसके बाद से ही कई तरह के कयास लगाए जा रहे थे। हालांकि इस छापामारी से पहले शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सरदार सुखबीर सिंह बादल की ओर से विपन काका को लुधियाना लोकसभा सीट से अपना उम्मीदवार घोषित किया गया था। लेकिन जैसे-जैसे चुनाव का समय नजदीक आता गया वैसे-वैसे काका की लोकसभा के की बतौर उम्मीदवार दावेदारी ढीली होती गई। कहा यह भी जा रहा है कि कुछ दिनों पहले ही काका ने सुखबीर सिंह बादल के समक्ष लोकसभा चुनाव लड़ने से इनकार कर दिया गया था और यही कारण है कि लुधियाना से सुखबीर सिंह बादल की ओर से पूर्व विधायक रणजीत सिंह ढिल्लो को टिकट दिया गया है । हालांकि सुखबीर सिंह बादल लुधियाना से किसी हिंदू चेहरे को चुनाव मैदान में उतरना चाहते थे । बड़ी बात है कि शिअद की ओर से लुधियाना से लोकसभा उम्मीदवार के तौर पर रणजीत सिंह ढिल्लो की दावेदारी पेश करने के दो दिन बाद ही काका ने भाजपा में दोबारा से जॉइनिंग कर ली । बड़ी बातें कि काका सूद क्रीम करीब 6 साल पहले भाजपा में ही थे और उसके बाद उन्होंने लोक इंसाफ पार्टी ज्वाइन की थी। इसके बाद वह शिरोमणि अकाली दल में शामिल हुए थे।

Vipan-Sood-Kaka-Stuck-In-The-Income-Tax-Trap-Returns-To-Bjp-Again

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं