September 19, 2026 02:07:17
कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हरीश रावत ने पंजाब सरकार को बताया विकास का मॉडल

कांग्रेस कार्यालय पहुंचे हरीश रावत ने पंजाब सरकार को बताया विकास का मॉडल

Nov12,2019 | Yashpal sharma | Ludhiana

-कांग्रेस और एनसीपी की ओर से शिवसेना को समर्थन देना महाराष्ट्र वासियों के हक में ई न्यूज़ पंजाब, लुधियाना उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने महाराष्ट्र में सरकार के गठन के लिए एनसीपी व कांग्रेस द्वारा शिवसेना को समर्थन देने को वहां के लोगों के हित में बताया है। रावत श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को लेकर सुल्तानपुर लोधी स्थित श्री बेर साहिब गुरुद्वारा में नतमस्तक होने के बाद लुधियाना के जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा के कार्यालय पहुंचे थे। मीडिया से बातचीत में उन्होंने पंजाब सरकार को विकास का मॉडल बताया और मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की प्रशंसा की। केंद्र सरकार पर उन्होंने आर्थिक रूप से देश को विफल करने का आरोप लगाया। महाराष्ट्र में सरकार के गठन को लेकर उन्होंने कहा कि शिवसेना को एनसीपी-कांग्रेस द्वारा समर्थन देना राज्य के लोगों के हित में है। लेकिन भाजपा सहित एनडीए के घटक दलों के साथ अन्य स्तर पर कांग्रेस के किसी भी तरह के सम्बंध को खारिज किया। पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू द्वारा करतारपुर कॉरिडोर खुलने पर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान की प्रशंसा करने पर भाजपा के आरोपों को लेकर उन्होंने कहा कि सिद्धू का व्यवहार एक सिख की खुशी का इजहार था और उस पर किंतु परन्तु नहीं होना चाहिए। इमरान खान द्वारा कश्मीर का राग अलापने को उन्होंने पाक प्रधानमंत्री की बोखलाहट करार दिया। रावत ने दिल्ली की तरह अन्य सरकारों द्वारा भी करतारपुर माथा टेकने जाने वाली संगतों की 20 डॉलर की फीस जमा करने का समर्थन किया। इस अवसर पर जिला कांग्रेस प्रधान अश्वनी शर्मा ने बताया कि आज के पवित्र अवसर पर सुलतानपुर लोधी जाते वक्त हरीश रावत लुधियाना पहुंचे थे। जिसे लेकर वर्करों में उत्साह है।

Ex UK CM Harish Rawat in congress office

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं