September 19, 2026 02:08:34
टिकट कटने से नाराज दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ी, संगरुर से हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

टिकट कटने से नाराज दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ी, संगरुर से हो सकते हैं भाजपा के उम्मीदवार

Apr30,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में टिकट न मिलने से नाराज युवा नेता दलवीर सिंह गोल्डी ने कांग्रेस छोड़ दी है। सूत्रों के अनुसार गोल्डी जल्द भाजपा में शामिल हो सकते हैं, जबकि भाजपा उन्हें संगरुर से अपना उम्मीदवार घोषित कर सकती है। गोल्डी संगरूर की धूरी सीट से विधायक रहे हैं। पिछली बार वे भगवंत मान से चुनाव हार गए थे। इसके बाद उन्होंने संगरूर से लोकसभा उपचुनाव लड़े लेकिन हार गए थे। इस बार वे संगरूर सीट से कांग्रेस टिकट के दावेदार थे लेकिन कांग्रेस ने वहां कपूरथला के भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा को उम्मीदवार बना दिया। जिसके बाद वे नाराज हो गए। उन्होंने पंजाब कांग्रेस के प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग को 3 लाइन का इस्तीफा भेजकर लिखा कि मैं पंजाब की कांग्रेसी लीडरशिप से नाराज होकर जिला प्रधान संगरूर और प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देता हूं। गोल्डी ने सोशल मीडिया पर लिखा- भरे मन से यह फैसला ले रहा हूं। मेरा परिवार, रिश्तेदार और निजी तौर पर जानने वालों को अच्छी तरह से पता है कि मेरे लिए यह फैसला कितना मुश्किल है। इससे पहले भी उनकी नाराजगी को लेकर सवाल उठे थे तो उम्मीदवार सुखपाल खैहरा उनके घर जाकर मना आए थे लेकिन गोल्डी ने फिर भी पार्टी छोड़ दी।

Angered-By-Being-Denied-Ticket-Dalveer-Goldy-Left-Congress-May-Be-Bjp-Candidate-From-Sangrur

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं