पंजाब से राज्यसभा सांसद और आम आदमी पार्टी के दिग्गज नेता राघव चड्ढा को लेकर तरह-तरह के प्रयास लगाए जा रहे हैं। असल में राघव चड्ढा पिछले करीब डेढ़ महीने से गायब है और इस दौरान उनकी ओर से किसी भी तरह की फेसबुक ट्विटर या इंस्टाग्राम पर राजनीतिक पोस्ट तक नहीं डाले जाना, अपने आप में कई सवाल खड़े करता दिखाई दे रहा है। बड़ी बात है कि दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तारी और इसके बाद तिहाड़ जेल में जाने के बाद भी राघव चड्ढा की ओर से किसी भी तरह की प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है । अब दिल्ली लोकसभा की वोटिंग में 25 दिन और पंजाब की वोटिंग में एक महीना शेष रह गया है। चड्ढा आम आदमी पार्टी के स्टार प्रचारक में है और वह इस लोकसभा चुनाव में अपनी पार्टी की ओर से उतारे गए उम्मीदवारों के हक में चुनाव प्रचार को आएंगे या नहीं इस पर भी अभी तक किसी तरह की तस्वीर साफ नहीं है। कहा जाता है कि राघव चड्ढा आंखों की सर्जरी के कारण लंदन में है, लेकिन उनकी तरफ से ऐसा भी कुछ पब्लिकली नहीं किया गया है। बड़ी बात है कि आम आदमी पार्टी इस समय बेहद संकट के दौर से गुजर रही है और इस पूरे घटनाक्रम में राघव चड्ढा की गैर मौजूदगी और उनका ट्विटर हैंडल भी खामोश रहना स्वाभाविक तौर पर उन्हें सवालों के घेरे में ला रहा है। इसी खामोशी के चलते लोगों में यह भी चर्चा है कि राघव चड्ढा दिल्ली शराब घोटाले में गिरफ्तारी के डर से अंडरग्राउंड हो गए हैं, तो कहीं विपक्षी पार्टी नेता यह भी कह रहे हैं कि चड्ढा पंजाब का पैसा लेकर रफू चक्कर हो गए हैं। बस केवल इतना ही नहीं क्यों का मानना है कि राघव चड्ढा किसी भी समय भारतीय जनता पार्टी में भी शामिल हो सकते हैं। हालांकि दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्री डॉ सौरभ का कहना है कि राघव चड्ढा अपनी आंखों की सर्जरी के कारण लंदन में है । उनकी आंखों की किसी गंभीर बीमारी जिसमें उनकी आंखों की रोशनी भी जा सकती थी, के इलाज को आउट ऑफ इंडिया है। उन्होंने दावा किया है कि राघव चड्ढा जल्द लोकसभा चुनाव प्रचार में शामिल होंगे। लेकिन सच तो यह है कि अब राघव चड्ढा का बयान या उनकी मौजूदगी ही इन सब अटकलों और कयासों पर से पर्दा हटा सकती है
Question-Where-Did-Raghav-Chadha-Go-There-Was-No-Reaction-Even-On-The-Arrest-Of-Delhi-Cm-Kejriwal