September 19, 2026 02:09:14
दलवीर गोल्डी Aap में शामिल:संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे, चंडीगढ़ में सीएम मान

दलवीर गोल्डी Aap में शामिल:संगरूर लोकसभा सीट से खैहरा को टिकट देने से नाराज थे, चंडीगढ़ में सीएम मान ने जॉइन कराई पार्टी

May1,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। संगरूर जिले की धुरी सीट से पूर्व विधायक दलवीर गोल्डी कांग्रेस से इस्तीफा देकर बुधवार को आम आदमी पार्टी (AAP) में शामिल हो गए हैं। गोल्डी पहले बीजेपी में शामिल होने वाले थे, लेकिन सूत्रों के मुताबिक गोल्डी ने बीजेपी में शामिल होने का फैसला टाल दिया है। पंजाब के सीएम भगवंत मान ने उन्हें पार्टी में शामिल करवाया है। इस दौरान उनके साथ स्थानीय कैंडिडेट गुरमीत सिंह मीत हेयर भी साथ रहे। साल 2017 के पंजाब विधानसभा चुनाव में दलवीर गोल्डी धुरी सीट पर आम आदमी पार्टी के जसवीर सिंह जस्सी को 2838 वोट से हराकर विधायक बने थे। साल 2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में गोल्डी ने धुरी सीट से ही सीएम भगवंत मान के खिलाफ चुनाव लड़ा, लेकिन हार गए। वह तब दूसरे स्थान पर रहे। बुधवार को चंडीगढ़ में AAP जॉइन करने के बाद दलवीर गोल्डी ने कांग्रेस के प्रति अपनी नाराजगी जताई और मुख्यमंत्री भगवंत मान को अपना बड़ा भाई बताया। उन्होंने मुख्यमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि वह मान के खिलाफ चुनाव लड़ चुके हैं, इसके बावजूद सीएम ने उन्हें अपना छोटा भाई बनाया है। इसके साथ ही गोल्डी ने संगरूर लोकसभा सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार सुखपाल खैहरा पर तंज कसते हुए कहा कि खैहरा बार-बार गांवों में पहुंचने का चैलेंज दे रहे थे, तो लीजिए अब मैं गांवों में आ रहा हूं। पंजाब में कांग्रेस ने लोकसभा चुनाव में संगरूर सीट से पार्टी के विधायक सुखपाल सिंह खैहरा को टिकट दी थी और उसी समय से दलवीर गोल्डी पार्टी से नाराज चल रहे थे। वह खुद संगरूर सीट से कांग्रेस टिकट के प्रबल दावेदार थे। वह लगभग तीन महीने से पूरे संगरूर संसदीय हलके में अपनी तैयारियां कर रहे थे, लेकिन जैसे ही कांग्रेस ने खैहरा को टिकट दिया, गोल्डी नाराज हो गए

Dalveer-Goldy-Joins-Aap-Was-Angry-Over-Giving-Ticket-To-Khaira-From-Sangrur-Lok-Sabha-Seat-Cm-Mann-Got-Him-To-Join-The-Party-In-Chandigarh



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं