September 19, 2026 02:06:30
भाजपा 13 नवंबर को सेंट्रल विधानसभा में निकालेगी गांधी संकल्प पदयात्रा

भाजपा 13 नवंबर को सेंट्रल विधानसभा में निकालेगी गांधी संकल्प पदयात्रा

महात्मा गांधी जी की 150वीं जयंति की तैयारियों में जुटी भाजपा

Nov12,2019 | Yashpal Sharma | Ludhiana

-प्रदेश भाजपाध्यक्ष श्वेत मलिक,महामंत्री दिनेश जी सहित प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी होंगे शामिल : मितल/देबी ई न्यूज पंजाब, लुधियाना जिला भाजपा की तरफ से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 150वीं जंयति को सर्मपित गांधी संकल्प पदयात्रा 13 नवंबर को प्रात: 10.30 बजे विधानसभा सैंट्रल स्थित शगुन पैलेस से आरंम्भ होगी। यहां से ये पदयात्रा,बाबा थान सिंह चौंक,डिवीजन न.3,सी.एम.सी चौंक,गुरुद्वारा छेवीं पातशाही, हरगोबिंद मार्ग, शिवाजी नगर के रास्ते विधानसभा सैंट्रल के विभिन्न भागों की परिक्रमा करते हुए वापिस शगुन पैलेस के समीप गांधी जी के बताए देश भक्ति व अंहिसा के मार्ग पर चलने के संकल्प के साथ संपन होगी। पंजाब भाजपाध्यक्ष श्वेत मलिक, महामंत्री दिनेश जी सहित प्रदेश व जिला स्तरीय पदाधिकारी,युवा मोर्चा, महिला मोर्चा सहित अन्य मोर्चो के पदाधिकारी विशेषतौर पर पदयात्रा में शामिल होंगे। उपरोक्त जानकारी जिला भाजपाध्यक्ष जतिन्द्र मितल ने पंजाब भाजपा कोषाध्यक्ष गुरदेव शर्मा देबी के नेतृत्व में विधानसभा सैंट्रल में 13 नवंबर को आयोजित होने वाली गांधी संकल्प पदयात्रा की तैयारियो संबधी बैठक को संबोधित करते हुए दी। संकल्प यात्रा बारे बताते हुए उन्होने कहा कि भाजपा नेतृत्व ने गांधी जी की 150वीं जंयति पर हर विधानसभा क्षेत्र में संकल्प पदयात्राएं आयोजित करने का कार्यक्रम तय किया है। इसी कड़ी के तहत विधानसभा सैंट्रल में 13 नंवबर को पदयात्रा का आयोजन किया जा रहा है। इस अवसर पर जतिन्द्र मितल,गुरदेव शर्मा देबी, रजनीश धीमान,सुनील मौदगिल,हरीश शर्मा,सतनाम सिंह सेठी, अनिल वालिया,अश्वनी टंडन,महेश शर्मा,संजीव धीमान,दविन्द्र सिंह, राजू ओबराय, पंकज जैन,यशपाल जनौत्रा,नरेश गाबा व रवि बतरा सहित अन्य भी उपस्थित थे।

BJP Ludhiana



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं