September 19, 2026 02:08:54
पंजाब के पूर्व Cm संत सीचेवाल से मिले:जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चन्नी ने लिया आशीर्वाद, देहात के

पंजाब के पूर्व Cm संत सीचेवाल से मिले:जालंधर से कांग्रेस उम्मीदवार चन्नी ने लिया आशीर्वाद, देहात के वोटर्स को लुभाने में लगे

May3,2024 | Enews Team | Jalandhar

जालंधर। पंजाब में AAP के राज्यसभा सांसद संत बलवीर सिंह सीचेवाल से मिलने के लिए आज पूर्व सीएम और जालंधर से कांग्रेस के उम्मीदवार चरणजीत सिंह चन्नी पहुंचे। उनके साथ शाहकोट एरिया से कांग्रेसी विधायक रहे लाडी शेरोवालिया भी मौजूद थे। चन्नी से सीचेवाल के पास पहुंचकर हलका शाहकोट, नकोदर, मेहतपुर सहित देहात के अन्य एरिया में आ रही दिक्कतों के बारे में चर्चा की और उनका आशीर्वाद लिया। चन्नी के संत सीचेवाल की मुलाकात के बाद राजनीति गलियारों में हलचल तेज हो गई है। बता दें कि, संत बलबीर सिंह सीचेवाल जालंधर और कपूरथला के रूरल एरिया में काफी पकड़ रखते हैं। वहीं, पंजाब में उन्हें लोग काफी मानते हैं। सीचेवाल की मदद से विदेश में फंसे दर्जनों युवकों को भारत लाया गया था। जिसके चलते सीचेवाल के साथ पंजाब का बड़ा हिस्सा चलता है। पूर्व सीएम चरणजीत सिंह चन्नी की इस मुलाकात को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है। चन्नी जालंधर के हलका नकोदर, शाहकोट, मेहतपुर और बिलगा के वोटर्स को लुभाने में लगे हुए हैं। जिससे कांग्रेस पार्टी के साथ जालंधर रूरल एरिया का बड़ा वोटबैंक चले। चन्नी के सीचेवाल के साथ मुलाकात के कुछ फोटो भी सामने आए हैं। जिसमें वह सीचेवाल का आशीर्वाद लेते हुए नजर आ रहे हैं।

Former-Cm-Of-Punjab-Met-Sant-Seechewal-Congress-Candidate-From-Jalandhar-Channi-Took-Blessings-Engaged-In-Wooing-The-Voters-Of-The-Rural-Areas

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं