वार्ड न.5 में आने वाले लोकसभा चुनाव को लेकर मंडल अध्यक्ष मनु अरोड़ा की अध्यक्षता में एक समारोह का आयोजन पूर्व पार्षद वरिंदर सहगल के निवास स्थान पर किया गया।समारोह में भाजपा लोकसभा प्रत्याशी रवनीत सिंह बिट्टू,जिला भाजपा अध्यक्ष रजनीश धीमान विशेष रूप से उपस्थित हुए।समारोह में जनसमूह को संबोधित करते हुए रवनीत सिंह बिट्टू ने कहा कि पार्टी की नीतियों और सरकार की कल्याणकारी योजनाओं को मतदाताओं तक पहुंचाना हर कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारत के हर घर के लिए कई कल्याणकारी योजनाएं शुरू की हैं।इन योजनाओं का लाभ समाज के हर वर्ग को मिल रहा है। प्रधानमंत्री मोदी को पंजाब की समस्याओं की चिंता है और वह पंजाब की सभी समस्याओं का समाधान करना चाहते हैं. आज केवल भाजपा ही पंजाब को इस कर्ज के जाल से बाहर निकाल सकती है। आज पार्टी कार्यकर्ताओं के कारण ही सरकार की नीतियां जन-जन तक पहुंची हैं। रजनीश धीमान ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 सालो में पंजाब के लोगो की सुविधा हेतु अनेक परियोजनाओं को हरी झंडी दिखाई गई।जिससे पंजाब प्रगति की ओर अग्रसर हुआ।पंजाब का जितना विकास मोदी राज में हुआ।उतना आज तक किसी भी अन्य पार्टी की सरकारों के राज में नही हुआ।धीमान ने कहा कि आज पंजाब की जनता भी भाजपा के हक में अपना फैसला देने को तैयार हैं।आज लुधियाना की जनता से मिल रहे अथाह प्यार ने बिट्टू की जीत लगभग सुनिश्चित कर दी है।इस मौके पर भाजपा जिला उपाध्यक्ष लकी शर्मा,जिला सचिव नवल जैन,प्रेस सचिव डा.सतीश कुमार,जिला कार्यकारिणी सदस्य विपन विनायक,अजय कुमार,कल्चर सेल के प्रधान अनिल मित्तल,शाम चरण,गुरप्रीत सिंह,गणेश दत्त शर्मा,सतीश कुमार,अमित मदान,गुरुमीत सिंह,अजय गोसाई,तिलक राज अरोड़ा,मंजीत कौर,वीना गोसाई,नीलम टंडन,डेज़ मग्गू,अंशू अरोड़ा आदि उपस्थित रहे।
Prime-Minister-Modi-Is-Concerned-About-The-Problems-Of-Punjab-Ravneet-Singh-Bittu