ई न्यूज पंजाब, लुधियाना राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150 वीं जयंती को समर्पित संकल्प यात्रा का भारतीय जनता पार्टी की ओर से लुधियाना में आयोजन किया गया.। ये यात्रा शगुन सिनेमा शृंगार रोड से शुरू होकर शहर के अलग-अलग हिस्सों से होते हुए वापस अपने शुरुआती स्थल पर समाप्त हुई। संकल्प यात्रा का नेतृत्व प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्वेत मलिक द्वारा किया गया और इसकी भाजपा के प्रदेश कोषाध्यक्ष सेंट्रल विधानसभा से भाजपा नेता गुरुदेव शर्मा देवी की ओर से की गई । इस अवसर पर श्वेत मलिक ने कहा कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के विचारों और उन पर केंद्र सरकार की और से किए जा रहे काम का जिक्र किया।मलिक ने कहा कि भाजपा द्वारा राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 150वीं जयंती पर राज्य के अलग-अलग जिलों में 33 जगहों पर संकल्प यात्रा निकाली जा रही है और आज लुधियाना ने पार्टी कार्यकर्ताओं की ओर से यह यात्रा सेंट्रल विधानसभा में निकाली गई। उन्होंने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी द्वारा भेदभाव के खिलाफ किए कार्यों और अफ्रीका में श्वेतों व अश्वेतों में आपसी भेदभाव करने का जिक्र किया। मलिक ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से उज्ज्वला योजना के तहत जरूरतमंदों को दिए गैस कनेक्शन, गांवों में बिजली पहुंचाने, जम्मू कश्मीर में धारा 370 खत्म करके देश को एकजुट करने सम्बन्धी किए कार्यों का जिक्र किया। जबकि हाल ही पंजाब पुलिस के स्पेशल ऑपरेशन सेल द्वारा काबू किए गए खालिस्तानी समर्थकों को लेकर मलिक ने कहा कि हमारी सुरक्षा एजेंसियां ऐसे तत्वों से निपटने में सक्षम है। भाई बलवंत सिंह राजोआना की फांसी की सजा उम्रकैद में बदलने पर उन्होंने कहा कि वह पहले ही अपनी सजा पूरी कर चुके हैं। वह नहीं समझते कि इस कदम में कुछ गलत है। इस अवसर पर भाजपा के कुल प्रदेश कोषाध्यक्ष गुरुदेव शर्मा देबी, भाजपा के महासचिव प्रवीण बंसल, जिला प्रधान जितेंद्र मित्तल , महासचिव रजनीश धीमान व अन्य उपस्थित थे।
Bhartiya janta party sankalp yatra