September 19, 2026 07:36:21
संगरुर में खैहरा की सीएम मान को चेतावनी:कांग्रेस सरकार के आते ही भगवंत मान पर होगा केस; अफसरों को भी

संगरुर में खैहरा की सीएम मान को चेतावनी:कांग्रेस सरकार के आते ही भगवंत मान पर होगा केस; अफसरों को भी धारा 311 की चुनौती

May7,2024 | Enews Team | Sangrur

संगरूर। पंजाब के मुख्यमंत्री के गृह जिले संगरूर में आम आदमी पार्टी (AAP) के प्रतिद्वंद्वी सुखपाल खैहरा ने भगवंत मान के खिलाफ NDPS का पर्चा दर्ज करवाने की धमकी दी है। सुखपाल खैहरा ने स्पष्ट कहा कि उनकी सरकार आने के बाद मुख्यमंत्री मान के खिलाफ NDPS का पर्चा दर्ज करवाएंगे। वहीं उन्होंने सीएम मान का साथ देने वाले अधिकारियों को धारा 311 की चुनौती दे दी है। खैहरा ने संगरूर में प्रचार के दौरान सीएम मान पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि, अगर सुखपाल खैहरा जीवित रह गया, जब भी सरकार आ गई, सीएम भगवंत मान के खिलाफ NDPS का पर्चा दर्ज होगा ही होगा। ये बदलाखोरी नहीं होगी। मैं इंसाफ लूंगा। यहां अफसर के लिए पंजाब सरकार के लिए धारा 311 है। बड़े से बड़े डीजीपी, अधिकारी सभी को धारा 311 के तहत जबरन रिटायर कर जेल में दे सकते हैं। पेंशन भी नहीं मिलेगी। उन्होंने कहा कि, ये बदलाखोरी नहीं है। जब भी ये पर्चा दर्ज हो गया ना, पूरे पंजाब में एक पुलिस वाला भी कोई झूठा पर्चा दर्ज करने से पहले सोचेगा कि खैहरा पर झूठा पर्चा दर्ज हुआ था। देख लो, हश्र क्या हुआ। वो देख लो मुख्यमंत्री पैरों पर बैठा है, केजरीवाल की तरह जेल में। संगरूर की बात करें तो पंजाब में आम आदमी पार्टी और कांग्रेस में सीधी टक्कर देखने को मिल रही है। कांग्रेस ने यहां से कपूरथला के भुलत्थ से विधायक सुखपाल खैहरा को उतारा। जबकि AAP की तरफ से यहां कैबिनेट मिनिस्टर गुरमीत सिंह मीत हेयर मैदान में हैं। सुखपाल खैहरा के खिलाफ AAP सरकार की तरफ से NDPS के एक पुराने मामले में पर्चा दर्ज किया गया है। यही कारण है कि सुखपाल खैहरा लगातार सीएम भगवंत मान पर अटैक कर रहे हैं।

Khairas-Warning-To-Cm-Mann-In-Sangrur-Case-Will-Be-Filed-Against-Bhagwant-Mann-As-Soon-As-Congress-Government-Comes-To-Power-Officers-Also-Challenged-Under-Section-311



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं