September 19, 2026 06:31:02
लुधियाना के आप नेता जस्सी खंगूड़ा कांग्रेस में शामिल, डेढ़ साल बाद घर वापसी

लुधियाना के आप नेता जस्सी खंगूड़ा कांग्रेस में शामिल, डेढ़ साल बाद घर वापसी

May8,2024 | Enews Team | Ludhiana

लुधियाना। आम आदमी पार्टी के नेता व कारोबारी जस्सी खंगूड़ा बुधवार को कांग्रेस में शामिल हो गए हैं।14 दिन पहले आम आदमी पार्टी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया था। जस्सी को आज कांग्रेस पार्टी के इंचार्ज दविंदर यादव ने पार्टी में शामिल करवाया है। उन्होंने कहा कि जस्सी के शामिल होने से जिले में कांग्रेस मजबूत होगी। विधानसभा चुनाव 2022 में कांग्रेस छोड़कर आप में शामिल हो गए थे। जस्सी लुधियाना लोकसभा सीट से आम आदमी पार्टी के टिकट के प्रबल दावेदार थे। पार्टी ने जस्सी पर भरोसा जताने के बजाय मौजूदा विधायक अशोक पराशर पप्पी को टिकट दे दिया था। जिसके चलते जस्सी पार्टी से नाराज चल रहे थे। जसवीर सिंह जस्सी खंगूड़ा का परिवार पुराना कांग्रेस परिवार है। जसबीर सिंह जस्सी खंगूड़ा 2007 में किला रायपुर से विधानसभा चुनाव लड़े और जीते थे। इसके बाद 2012 का चुनाव वह मुल्लांपुर दाखा से हार गए थे। वह इस बार भी यहां से चुनाव लड़ना चाहते थे। जस्सी खंगूड़ा शहर में बड़े कारोबारियों में जाने जाते हैं, उनका लुधियाना शहर में फाइव स्टार होटल पार्क प्लाजा भी है। इसके साथ वह अन्य कई कारोबार भी करते हैं। जस्सी खंगूडा किसी समय कैप्टन अमरिंदर सिंह के काफी नजदीकी रहे हैं।

Ludhianas-Aap-Leader-Jassi-Khanguda-Joins-Congress-Returns-Home-After-One-And-A-Half-Years

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं