पटियाला। लोकसभा चुनाव 2024 के लिए पंजाब में आज नामांकन का दूसरा दिन है। पंजाब के पटियाला से कांग्रेस उम्मीदवार धर्मवीर गांधी ने नामांकन पत्र भर दिया है। वहीं, संगरूर से उम्मीदवार सुखपाल खैहरा भी जल्द नामांकन भरेंगे। धर्मवीर गांधी के साथ नामांकन भरवाने के लिए पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग उनकी सपोर्ट के लिए पटियाला पहुंचे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी प्रमुख तिथियों के अनुसार 14 मई तक नोमिनेशन भरी जानी हैं। वहीं 15 मई को स्क्रूटनी शुरू हो जाएगी। 17 मई को कैंडिडेट अपने नाम वापस ले सकते हैं। इसके बाद साथ ही आजाद व लोकल पार्टियों को चुनाव चिन्ह दे दिए जाएंगे। जबकि 1 जून सुबह 7 से शाम 6 बजे तक चुनाव डाले जाएंगे। नॉमिनेशन के लिए अभी तक कांग्रेस ने अपने उम्मीदवारों की सूची को जारी किया है। जिसमें 13 में से 6 अपना नॉमिनेशन 10 मई को भरने जा रहे हैं। 9 मई को खडूर साहिब से उम्मीदवार कुलबीर सिंह जीरा अपना नामांकन भरेंगे। जबकि 10 मई को गुरदासपुर से सुखजिंदर सिंह रंधावा, जालंधर से चरणजीत सिंह चन्नी, होशियारपुर से यामिनी गोमर, फतेहगढ़ साहिब से डॉ. अमर सिंह, फरीदकोट से अमरजीत कौर साहोके और बठिंडा से जीत मोहिंदर सिंह सिद्धू नामांकन फाइल करेंगे। 11 मई को अमृतसर के उम्मीदवार गुरजीत औजला और 13 को विजय इंद्र सिंगला नॉमिनेशन भरेंगे।पंजाब में नामांकन के पहले दिन 13 उम्मीदवारों ने 15 नामांकन भरे। जिनमें अमृतसर से कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ इंडिया की टिकट पर दसविंदर कौर ने नामांकन भरा। वहीं, फिरोजपुर से अंग्रेज सिंह आजाद, फिरोजपुर से अरविंदर सिंह आजाद, होशियारपुर से रोजित कुमार आजाद, फिरोजपुर से मनप्रीत कौर, गुरदासपुर से तरसेम मसीह आजाद, खडूर साहिब से आस पंजाब पार्टी के उम्मीदवार चैन सिंह, पटियाला से भारतीय जवान किसान पार्टी के दविंदर राजपूत, आनंदपुर साहिब से दर्शन सिंह, फरीदकोट से बहादुर सिंह, पटियाला से जगदीश कुमार आजाद, डिंपल ने आजाद और पंजाब नेशनल पार्टी से कृष्ण देव ने नॉमिनेशन फाइल किया है।
Dharamveer-Gandhi-Filed-Nomination-From-Patiala-Sukhpal-Khaira-From-Sangrur-Will-Reach-Dc-Office-Soon-Most-Of-The-10-Papers-Will-Be-Filled