September 18, 2026 04:24:51
पटियाला में परनीत कौर का विरोध जारी: महल का घेराव करने जा रहे किसानों को रोका, कई प्रदर्शनकारी अरेस्

पटियाला में परनीत कौर का विरोध जारी: महल का घेराव करने जा रहे किसानों को रोका, कई प्रदर्शनकारी अरेस्ट

May8,2024 | Enews Team | Patiala

पटियाला। पटियाला में पिछले दिनों राजपुरा के गांव सेहरी सेहरा में परनीत कौर के खिलाफ विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई किसान की मौत के मामले में गिरफ्तारी की मांग को लेकर आज किसान मोती महल का घेराव करने पहुंचे। बड़ी गिनती में किसान मोती महल को घेरने के लिए इकट्ठे हो चुके हैं। वहीं परिस्थिति से निपटने के लिए महल के आसपास भारी पुलिस फोर्स लगाई है। किसानों को रोकने के लिए पुलिस ने पक्के इंतजाम किए हुए थे। जहां किसानों को रोक दिया गया। इस दौरान किसानों ने बीजेपी और परनीत कौर मुर्दाबाद के नारे लगाए। इस दौरान किसान नेताओं ने बताया कि महल का घेराव करने के लिए शामिल होने आ रहे उनके किसान साथियों को पुलिस ने रास्ते में रोक दिया है। राजपुरा के नजदीक धरेड़ी जट्टा टोल प्लाजा पर काफी किसानों को रोका गया है। इसके अलावा किसानों को फव्वारा चौक पर भी रोका गया है। किसान नेता बलकार सिंह ने बताया कि उनके साथी किसानों को पुलिस ने अरेस्ट भी किया है।

Preneet-Kaurs-Protest-Continues-In-Patiala-Farmers-Going-To-Surround-The-Palace-Stopped-Many-Protesters-Arrested

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं