September 19, 2026 06:31:49
पंजाब में भाजपा की तीसरी लिस्ट, 3 उम्मीदवारों की घोषणा: प्रदेश उपाध्यक्ष-2 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को

पंजाब में भाजपा की तीसरी लिस्ट, 3 उम्मीदवारों की घोषणा: प्रदेश उपाध्यक्ष-2 पूर्व कांग्रेसी नेताओं को टिकट; एक लोकसभा सीट पर कैंडिडेट का इंतजार

May8,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर भाजपा ने उम्मीदवारों की तीसरी लिस्ट जारी कर दी है। इसमें 3 उम्मीदवारों की घोषणा की गई है। इसमें आनंदपुर साहिब सीट से हिंदू चेहरे के तौर पर प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा को टिकट दी गई है। यह शर्मा का पहला चुनाव है। फिरोजपुर से पूर्व कांग्रेसी मंत्री राणा गुरमीत सोढ़ी को उम्मीदवार बनाया गया है। सीएम भगवंत मान के गढ़ संगरूर सीट से पूर्व विधायक अरविंद खन्ना को उम्मीदवार बनाया गया है। भाजपा की तरफ से अब फतेहगढ़ साहिब सीट पर उम्मीदवार की घोषणा बाकी है। पंजाब में कांग्रेस, AAP और अकाली दल अपने सभी उम्मीदवारों की घोषणा कर चुका है। इससे पहले भाजपा ने पहली लिस्ट में 6 उम्मीदवारों की घोषणा की थी। जिसमें जालंधर से सुशील रिंकू, लुधियाना से रवनीत सिंह बिट्टू, पटियाला से परनीत कौर, फरीदकोट से हंसराज हंस, गुरदासपुर से दिनेश बब्बू और अमृतसर से तरणजीत सिंह संधू को टिकट दी गई थी। इसके बाद दूसरी लिस्ट में बठिंडा से पूर्व अकाली मंत्री सिकंदर सिंह मलूका की सेवामुक्त IAS अफसर बहू परमपाल कौर सिद्धू, होशियारपुर से केंद्रीय मंत्री सोमप्रकाश की पत्नी अनीता सोमप्रकाश और खडूर साहिब से भाजपा ने मनजीत सिंह मन्ना मियाविंड को टिकट दिया गया है।

Bjps-Third-List-In-Punjab-3-Candidates-Announced-State-Vice-President-Tickets-To-2-Former-Congress-Leaders-Waiting-For-A-Candidate-For-A-Lok-Sabha-Seat

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं