सुप्रीम कोर्ट ने दिल्ली शराब घोटाले में तिहाड़ जेल में बंद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल को बड़ी राहत देते हुए 21 दिन के लिए लोकसभा चुनाव के प्रचार की अनुमति दे दी है। जिसके तहत वह अपने उम्मीदवारों के लिए पब्लिक से वोट मांग पाएंगे। अरविंद केजरीवाल को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिलने के बाद आम आदमी पार्टी के नेताओं व वर्कर्स में खुशी की लहर दौड़ गई है। लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के तहत 1 जून को पूरे देश में वोट डाली जानी है और इसके बाद 2 जून को अरविंद केजरीवाल को जेल में सरेंडर करना होगा।
Kejriwal-Gets-Big-Relief-From-Supreme-Court-Will-Be-Able-To-Campaign-For-21-Days