September 19, 2026 03:09:51
प्रदेश भाजयुमो में बंट रहे नियुक्ति पत्र चर्चा में, बनी मनमुटाव की स्थिति

प्रदेश भाजयुमो में बंट रहे नियुक्ति पत्र चर्चा में, बनी मनमुटाव की स्थिति

May11,2024 | Yashpal Sharma | Ludhiana

भारतीय जनता युवा मोर्चा में प्रदेश स्तर पर हो रही नियुक्तियां चर्चा में बताई जा रही है। बताया जाता है कि भाजपा प्रदेश पदाधिकारियो की ओर से विरोधी पार्टी से आने वाले युवाओं को संबंधित जिला प्रधान से मशवरा किए बिना नियुक्ति पत्र थमाए जा रहे हैं । जिसको लेकर भाजपा में सालों साल देने वाले नेताओं में मनमुटाव की स्थिति भी पैदा कर दी है। असल में इन नेताओं ने भाजपा में सालों साल सेवा करने के बावजूद प्रदेश का अहोदा हासिल करने को कड़ी मेहनत की, लेकिन इसके बावजूद वह इसमें कामयाब नहीं हो पाए थे। जानकारी मुताबिक जिला स्तर के पदाधिकारी की ओर से भी अपने एतराज इस संबंधी प्रदेश नेताओं को दिए जा रहे हैं, जिसके चलते मनमुटाव की स्थिति बनती दिख रही है। अब तो यह भी कहा जाने लगा है कि भारतीय जनता पार्टी में भी कांग्रेस की तर्ज पर अन्य पार्टी से आने वाले युवाओं व वर्कर्स को प्रदेश स्तर के नियुक्ति पत्र बांटे जा रहे हैं। जिसके तहत किसी को वाइस प्रधान, किसी को सेक्रेटरी जैसे अहम पद दिए जा रहे हैं। हालांकि भाजपा के नियमों के तहत प्रदेश स्तर पर युवा मोर्चा में की जाने वाली नियुक्ति संबंधी पहले स्थानीय जिला प्रधान से राय ली जाती है और उक्त नेता का ग्राउंड स्तर पर कितना जुड़ाव है इसको भी परखा जाता है। लेकिन वही अब लेकिन वही अब कांग्रेस के कई स्वयं भू अहम अहोदे के नियुक्ति पत्र बांट दिए गए हैं। लोकसभा चुनाव के बीच इस तरह का लोकसभा चुनाव के बीच यह मनमुटाव भारतीय जनता पार्टी के लिए बड़ी मुसीबत पैदा कर सकता है। आगे चलकर भाजपा के पुराने नेताओं की ओर से ही अपने वर्करों को साथ लेकर लोकसभा चुनाव के बूथ लगाए जाने हैं और ऐसे में में वर्कर्स की नाराजगी भाजपा पर भारी पड़ सकती है।

Appointment-Letters-Are-Being-Distributed-In-The-State-Bjym-A-Situation-Of-Discord-Has-Arisen-In-The-Discussion

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं