September 19, 2026 04:06:04
राजा वडिंग ने कांग्रेस में दोबारा से शामिल हुए जस्सी खंगूड़ा  के साथ बैठ किया अपनी जीत का दावा

राजा वडिंग ने कांग्रेस में दोबारा से शामिल हुए जस्सी खंगूड़ा के साथ बैठ किया अपनी जीत का दावा

May11,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना लुधियाना लोकसभा सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार राजा वडिंग आज लुधियाना में जस्सी खंगूडा के साथ बैठ प्रेस वार्ता करने को पहुंचे। इस प्रेस कांफ्रेंस के दौरान खंगूड़ा ने 25% से अधिक वोट हासिल करने की आप की क्षमता को खारिज करते हुए, कांग्रेस की जीत की काबिलियत पर अपना भरोसा व्यक्त किया। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि मुकाबला मुख्य रूप से कांग्रेस और आप के बीच है, क्योंकि पंजाब विरोधी रुख के कारण अकाली दल और भाजपा दोनों को पंजाब के लोगों ने पहले ही खारिज कर दिया है। इस दौरान पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा और पूर्व विधायक व शहरी कांग्रेस के प्रधान संजय तलवाड़ ने राजा वड़िंग के साथ मिलकर खंगूड़ा का पार्टी में वापिसी पर स्वागत किया। जहां पूर्व मंत्री ब्रह्म मोहिंदरा ने दलबदलू राजनेताओं की आलोचना करते हुए, उनकी मूल पार्टियों के प्रति वफादारी और प्रतिबद्धता की कमी को उजागर किया। उन्होंने बीजेपी पर कटाक्ष करते हुए इसे "कांग्रेस युक्त बीजेपी" करार दिया और राजा वड़िंग के नेतृत्व को अपना समर्थन देने का वादा किया। मोहिंदरा ने नकारात्मक राजनीति की निंदा की और राजनेताओं से लोगों के कल्याण के लिए सकारात्मक प्रयासों पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। इस अवसर पर बोलते हुए, राजा वड़िंग ने खंगूड़ा की वापसी पर खुशी व्यक्त करते हुए कहा, "मैं पार्टी में जस्सी खंगूड़ा की वापिसी के लिए आभारी हूं। लोगों के कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता सराहनीय है और हम मिलकर लोकतंत्र के सिद्धांतों की रक्षा करने का प्रयास करेंगे।" इस दौरान उन्होंने पार्टी के भीतर एकता के महत्व पर प्रकाश डाला और अपने सदस्यों के लिए पार्टी के योगदान की सराहना करने का आह्वान किया। वहीं पर, जब उनसे भाजपा लुधियाना के उम्मीदवार रवनीत बिट्टू को 2016 से लंबित अपने घर का किराया चुकाने के लिए नोटिस मिलने के संबंध में हालिया खड़े हुए विवाद पर पूछा गया, तो वड़िंग ने इसे चुनाव से पहले एनओसी प्राप्त करने की एक सामान्य प्रक्रिया के रूप में खारिज कर दिया। हालांकि उन्होंने बिट्टू के कई घरों पर कब्जे की आलोचना की और उनके कार्यों व अन्य सांसदों के कार्यों के बीच असमानता को उजागर किया। वड़िंग ने पंजाब विशेषकर लुधियाना के उद्योगों के लिए आप में दूरदर्शिता की कमी की आलोचना की। उन्होंने स्वास्थ्य बुनियादी ढांचे, प्रदूषण, यातायात और औद्योगिक प्रवासन सहित लुधियाना के सामने आने वाले विभिन्न मुद्दों को संबोधित करते हुए एक व्यापक विजन डॉक्यूमेंट तैयार करने की घोषणा की। इसी तरह, राजा वड़िंग ने 13 मई, 2024 को नामांकन पत्र दाखिल करने का ऐलान किया और विभाजनकारी राजनीति के खिलाफ लड़ाई व पंजाब के लोगों के कल्याण के लिए अपनी वचनबद्धता को दोहराया। इस क्रम में, अपने चुनाव अभियान को जारी रखते हुए, राजा वड़िंग ने लुधियाना के विभिन्न इलाकों का दौरा किया। जिस दौरान उन्होंने उद्योगपतियों के साथ विस्तार सहित बातचीत की और उनकी चिंताओं को समझा व उनका समाधान किया। उनके प्रयास पंजाब के लोगों, विशेष रूप से औद्योगिक क्षेत्र के लिए मजबूती के साथ जुड़े हैं और उन्हें सभी का शानदार समर्थन मिल रहा है।

Raja-Warring-Claimed-His-Victory-While-Sitting-With-Jassi-Khanguda-Who-Rejoined-Congress



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं