चंडीगढ़। पंजाब में कांग्रेस छोड़कर भाजपा की तरफ से चुनावी मैदान में उतरे रवनीत सिंह बिट्टू के कोठी खाली करने से जुड़े मामले में पंजाब कांग्रेस प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने भाजपा और आप को घेरा है। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट डालकर लिखा है कि भाजपा उम्मीदवार की आप सरकार मदद कर रही है। यह एक स्क्रिप्टेड स्टंट है, ताकि वह लोगों की हमदर्दी हासिल कर सकें। जबकि आप प्रवक्ता ने कहा कि स्टंटबाजी तो कांग्रेस वाले करते हैं। वह सीरियस राजनीति करते हैं। आप का कहना कि बिट्टू भाजपा में तो अभी गए हैं, पहले वह कांग्रेस में थे, तो उन्होंने इस तरफ ध्यान क्यों नहीं दिया। राजा वड़िंग लुधियाना से ही कांग्रेस के उम्मीदवार भी है। उन्होंने अपनी पोस्ट में लिखा है फिर भी एक और स्क्रिप्टेड स्टंट । आप सरकार बीजेपी उम्मीदवार रवनीत सिंह बिट्टू की मदद कर रही है। सहानुभूति हासिल करने के लिए उसे उस घर से "बाहर निकाल दिया गया" है जिस पर उसने वास्तव में अवैध रूप से कब्जा कर लिया था। सांसद के तौर पर बिट्टू के पास पहले से ही दिल्ली में एक घर है। वह दो स्थानों पर दो सरकारी मकान नहीं रख सकते। आखिर में उन्होंने लिखा है दोस्त की पप्पी।इससे पहले बिट्टू ने कहा कि जब उन्होंने चुनाव के लिए नॉमिनेशन भरना था, उसी रात उन्हें करीब एक करोड़ 84 लाख का नोटिस भेजा गया है। वह दस साल से कोठी में रहे हैं। 2017 और 2019 का चुनाव उन्होंने यहीं से लड़ा है। उन्होंने कहा है कि जद्दी जमीन बेचकर किसी तरह यह पैसा भरा है। इसके बाद वह भाजपा के दफ्तर में रहने को मजबूर है। वहीं, उनकी सुरक्षा तक खतरे में डाली गई।
Warring-Again-Cornered-Bittu-In-Punjab-Government-Kothi-Issue-Said-Aap-Is-Helping-Bjp-Candidate-Scripted-Stunt