लुधियाना। लुधियाना की राजनीति में रविवार को बड़ी हलचल होने की संभावना है। सूत्रों के अनुसार बैंस ब्रदर्स यानि की पूर्व विधायक सिमरजीत सिंह बैंस और जत्थेदार बलविंदर सिंह बैंस कांग्रेस को अपना समर्थन देने का ऐलान कर सकते हैं। चर्चा है कि रविवार शाम करीब साढ़े पांच बजे उनकी ज्वाइनिंग हो सकती है। लेकिन अभी इस संबंध में न तो बैंस ब्रदर्स द्वारा खुलकर कुछ कहा जा रहा है और न ही कांग्रेस पार्टी के नेता इस बारे में कुछ बता रहे हैं। लेकिन पिछले दिनों शहर में चर्चा थी कि शहर के दो दिग्गज नेता एक पार्टी को अपना समर्थन दे सकते हैं। बता दें कि बैंस ब्रदर्स के पास बड़ा वोट बैंक है। जिसके चलते भाजपा, आप व अकाली दल को इससे बड़ा झटका लग सकता है।
Breaking-News-Bains-Brothers-Can-Give-Their-Support-To-Congress-Today-Former-Mlas-Have-Big-Vote-Bank