अपना राजनीतिक कैरियर बचा रहे बैंस ब्रदर्स की ओर से लोक इंसाफ पार्टी का वजूद खत्म करते हुए आज कांग्रेस में अपनी ज्वाइनिंग दे डाली। दिल्ली में बैंस ब्रदर्स ने कुछ देर पहले राहुल गांधी के समक्ष कांग्रेस में एंट्री की। बैंस ब्रदर्स को इस बार यह एहसास हो चुका था कि उनका पॉलिटिकल ग्राफ पहले से काफी नीचे आया है और इसी के चलते उन्होंने इस बार लोक इंसाफ पार्टी से लोकसभा चुनाव लड़ने की हिम्मत तक न जुटाई। बड़ी बात है की बैंस ब्रदर्स पहले लोकसभा टिकट हासिल करने को भाजपा के साथ संपर्क में थे, लेकिन वहां दाल न गलने के बाद वह आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के साथ भी संपर्क में आए लेकिन उन्हें लोकसभा उम्मीदवारी ना मिलने के बाद अब उन्होंने अपना पॉलीटिकल करियर बचाने को कांग्रेस का पल्ला पकड़ लिया है। इसका बड़ा कारण यह भी है कि पिछले विधानसभा में कमलजीत सिंह कड़वल कांग्रेस के विधायक उम्मीदवार थे और अब वे भाजपा में शामिल हो चुके हैं। जिसके चलते बैंस ब्रदर्स को उम्मीद है कि उन्हें आगामी विधानसभा चुनाव में आत्म नगर और साउथ विधानसभा से कांग्रेस की उम्मीदवारी मिल सकती है।
Breaking-Lok-Insaaf-Party-Ceases-To-Exist-Bains-Brothers-Join-Congress