September 19, 2026 04:07:19
सांसद अरोड़ा ने उद्योगपति एवं परोपकारी ज्ञान चंद धवन के निधन पर किया शोक व्यक्त

सांसद अरोड़ा ने उद्योगपति एवं परोपकारी ज्ञान चंद धवन के निधन पर किया शोक व्यक्त

May13,2024 | Enews Punjab Team | Ludhiana

डेस्क, लुधियाना सांसद (राज्यसभा) और डीएमसीएच मैनेजिंग सोसाइटी के उपाध्यक्ष संजीव अरोड़ा ने रविवार को प्रमुख उद्योगपति ज्ञान चंद धवन के आकस्मिक निधन पर शोक व्यक्त किया है। सोमवार को यहां एक बयान में अरोड़ा ने कहा कि धवन न केवल एक उद्योगपति थे, बल्कि एक प्रसिद्ध परोपकारी भी थे। उन्होंने कहा कि धवन द्वारा समाज और डीएमसीएच, लुधियाना को प्रदान की गई सेवाओं को कभी नहीं भुलाया जाएगा। आगे उन्होंने कहा कि धवन पूर्व में डीएमसीएच मैनेजिंग सोसाइटी के उपाध्यक्ष भी रह चुके हैं. वर्तमान में, धवन सोसायटी के सदस्य थे। अरोड़ा ने आगे कहा कि धवन यॉर्क ग्रुप के फाउंडर और चेयरमैन थे। उन्होंने कहा कि धवन ने कई महत्वपूर्ण संगठनों जैसे वूल एंड वूलन एक्सपोर्ट प्रमोशन काउंसिल (भारत सरकार का उपक्रम) और पूर्व चेयरमैन- होजरी एक्सपोर्टर्स एसोसिएशन, सचिव- होजरी एक्सपोर्ट ऑर्गनाइजेशन में भी अपनी सेवाएं दे चुके हैं। इसके अलावा, धवन डेवलपमेंट कौंसिल ऑफ वूलन इंडस्ट्री से भी जुड़े रहे थे। उन्होंने याद दिलाया कि धवन ने 1950 में कपड़ा व्यापार शुरू किया था, जिसके बाद निटवियर और रेडीमेड कपड़ों का अग्रणी निर्माता यॉर्क ग्रुप अस्तित्व में आया। धवन ने होजरी सामान के निर्यात के उद्देश्य से वर्ष 1954 में अपनी पहली फर्म यॉर्क होजरी मिल्स की स्थापना की। कंपनी 1983 तक सफलतापूर्वक संचालित हुई। उसके बाद, यॉर्क एक्सपोर्ट्स लिमिटेड के नाम से एक नई कंपनी बनाई गई। अरोड़ा ने शोक संतप्त परिवार के सदस्यों मोहिनी धवन (पत्नी), अश्विनी धवन (बेटा), अनीता सोनी और नमिता चोपड़ा (बेटियाँ) और दीपिका धवन (बहू) के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त की।

Mp-Arora-Condoled-Demise-Of-Industrialist-And-Philanthropist-Gian-Chand-Dhawan

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं