लुधियाना | मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज लुधियाना पहुंच चुके हैं। CM माडल टाऊन एक्सटेंशन शमशान घाट में कवि सुरजीत सिंह पातर के अंतिम संस्कार में शिरकत कर रहे हैं। कवि डॉ. सुरजीत सिंह पातर का आज लुधियाना में राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। मान उनके परिवार से भी मिले। इसके बाद वह लुधियाना के आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार अशोक पराशर पप्पी का नामांकन भी भरवाएंगे। अशोक पराशर पप्पी मौजूदा लुधियाना सेंट्रल से आम आदमी पार्टी के विधायक भी हैं।
Cm-Bhagwant-Mann-Attended-The-Funeral-Of-Poet-Surjit-Patar-You-Will-Get-The-Nomination-Papers-Filled-For-The-Candidate