September 19, 2026 04:08:55
हरसिमरत बादल के पास 7 करोड़ के गहने: महारानी परनीत कौर करोड़पति; 5 साल में डबल हुई केंद्रीय मंत्री अनु

हरसिमरत बादल के पास 7 करोड़ के गहने: महारानी परनीत कौर करोड़पति; 5 साल में डबल हुई केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर की प्रॉपर्टी

May13,2024 | Enews Team | Amritsar

अमृतसर। पंजाब में लोकसभा चुनाव को लेकर नामांकन दाखिल करने का कल मंगलवार आखिरी दिन है। 8 मई से लेकर अब तक 281 नामांकन पत्र दाखिल हो चुके हैं। आज लुधियाना से कांग्रेस टिकट पर अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग, बठिंडा से अकाली दल की हरसिमरत बादल और पटियाला सीट से भाजपा उम्मीदवार परनीत कौर ने नामांकन दाखिल किया है। नामांकन के दौरान दिए हलफनामे में बठिंडा से अकाली उम्मीदवार हरसिमरत कौर ने बताया है कि बीते 5 साल में उन्होंने कोई आभूषण नहीं खरीदा है। फिर भी उनके पास 7 करोड़ की ज्वेलरी है। हालांकि, उनकी सालाना इनकम बढ़ी है। 2019 में किए नामांकन के दौरान उन्होंने अपनी इनकम 19 लाख बताई थी। यह बढ़कर अब 31 लाख हो गई है। साथ ही उनके पति सुखबीर बादल ने डेढ़ करोड़ रुपए की एक लैंड रोवर गाड़ी भी खरीदी है। उधर, BJP की पटियाला से उम्मीदवार परनीत कौर गाड़ियों का शौक फरमाती हैं। नामांकन के दौरान चुनावी हलफनामे में उन्होंने बताया है कि उनके पास 3 गाड़ियां हैं, जिनकी मार्केट वैल्यू करीब 50 लाख रुपए है। उनके पास करीब 600 ग्राम सोने और रत्न जड़ित ज्वेलरी है। इसके अलावा परनीत के पास 2.17 करोड़ की चल और 3.7 करोड़ की अचल संपत्ति है। वहीं, लुधियाना से कांग्रेस कैंडिडेट राजा वड़िंग संपत्ति और सालाना इनकम उनकी पत्नी अमृता से भी कम है। अमृता जहां 2018-19 में 17.48 लाख रुपए सालाना कमाती थीं, अब उनकी आमदनी बढ़ कर 65.21 लाख पहुंच चुकी है। जबकि, राजा वड़िंग की 2018-19 में वार्षिक आमदनी 14.97 लाख रुपए थी, जो अब बढ़ कर 34.60 लाख हो चुकी है। अमृता के पास 4.16 करोड़ तो राजा वड़िंग के पास 3.64 करोड़ की चल संपत्ति है। वहीं, अचल संपत्ति के मामले में राजा वड़िंग के पास 2 करोड़ की अपनी और 2.78 करोड़ की पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। इसी तरह अमृता वड़िंग के पास 1.99 करोड़ की अपनी व 2.58 करोड़ की पुश्तैनी प्रॉपर्टी है। उधर, हिमाचल प्रदेश की हमीरपुर सीट से BJP उम्मीदवार केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर बीत 5 सालों में अपनी संपत्ति दोगुनी से ज्यादा बढ़ा चुके हैं। अनुराग ठाकुर व उनके परिवार के पास कुल 12.28 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति है। साल 2019 में अनुराग ठाकुर, उनकी पत्नी शेफाली और 2 बच्चों के पास 5.68 करोड़ रुपए की चल व अचल संपत्ति थी।

Harsimrat-Badal-Has-Jewelery-Worth-Rs-7-Crore-Maharani-Preneet-Kaur-Millionaire-Union-Minister-Anurag-Thakurs-Property-Doubled-In-5-Years



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं