September 19, 2026 04:06:57
Bjp ने चुनाव के लिए पंजाब में झोंकी ताकत, Pm और योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, नाराज सां

Bjp ने चुनाव के लिए पंजाब में झोंकी ताकत, Pm और योगी समेत 40 स्टार प्रचारकों की सूची जारी, नाराज सांपला भी प्रचारकों में

May13,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। पंजाब में भारतीय जनता पार्टी (BJP) की तरफ से लोकसभा चुनाव लड़ रहे उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ समेत 40 लोग पंजाब आएंगे। भाजपा की तरफ से आज यानी सोमवार को अपनी स्टार कैंपेनर की सूची जारी कर दी गई। होशियारपुर से पार्टी की टिकट न मिलने से नाराज चल रहे पार्टी के सीनियर नेता विजय सांपला को भी सूची में जगह दी गई है। इसके अलावा पड़ोसी राज्य हरियाणा के पूर्व मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर व केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी व अनुराग ठाकुर समेत कई लोगों के नाम सूची में है। पंजाब भाजपा के मीडिया प्रमुख विनीत जोशी ने बताया कि आने वाले दिनों में ये स्टार प्रचारक राज्य में पार्टी के उम्मीदवारों के पक्ष में प्रचार करेंगे। इन नेताओं में जगत प्रकाश नड्डा, राजनाथ सिंह, अमित शाह, नितिन गडकरी, सुनील जाखड़, हेमा मलिनी, स्मृति ईरानी, मनोज तिवारी, दिनेश लाल यादव (निरहुआ), प्रीति सपरू और मंथिरी श्रीनिवासुलु के नाम शामिल हैं। राज्य में एक जून को 7वें चरण में के तहत चुनाव व चार जून को नतीजे आएंगे। इसके अलावा सौदान सिंह, तरुण चुग, गजेंद्र सिंह शेखावत, सरदार हरदीप पुरी, सोम प्रकाश, अर्जुन राम मेघवाल, डॉक्टर जितेंद्र सिंहं, विजय रुपाणी, नरेंद्र सिंह रैना, कैप्टन अमरिंदर सिंह, मनोरंजन कालिया, सरदार चरणजीत सिंह अटवाल, अश्वनी शर्मा, अविनाश राय खन्ना, हरजीत सिंह ग्रेवाल, मनजिंदर सिंह सिरसा, श्वेत मालिक, सरदार केवल सिंह ढिल्लों, जंग लाल महाजन, मनप्रीत सिंह बादल, फतेहजंग सिंह बाजवा, अश्वनी सेखड़ी के नाम भी सूची में शामिल हैं।

Bjp-Puts-All-Its-Strength-In-Punjab-For-Elections-List-Of-40-Star-Campaigners-Including-Pm-And-Yogi-Released-Angry-Sampla-Also-Among-The-Campaigners



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं