September 19, 2026 04:08:53
हरियाणा-पंजाब लोकसभा चुनाव:केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 3 रैलियां रद्द, पन्नू की वोटिंग के दिन हमले क

हरियाणा-पंजाब लोकसभा चुनाव:केंद्रीय मंत्री अमित शाह की 3 रैलियां रद्द, पन्नू की वोटिंग के दिन हमले की धमकी

May15,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। हरियाणा, पंजाब, हिमाचल प्रदेश और चंडीगढ़ में चुनावी माहौल गर्माया हुआ है। हरियाणा में नामांकन वापसी के बाद 10 लोकसभा सीटों पर 223 उम्मीदवार बचे हैं। यहां भाजपा और कांग्रेस के अलावा इनेलो व JJP के उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। वहीं करनाल विधानसभा सीट पर उपचुनाव में CM नायब सैनी समेत 9 उम्मीदवार हैं। लोकसभा और विधानसभा उपचुनाव के लिए 25 मई को मतदान होना है। पंजाब की 13 लोकसभा सीटों पर नामांकन खत्म हो चुका है। यहां 1 जून को मतदान होना है। पंजाब में मुकाबला आम आदमी पार्टी (AAP), कांग्रेस, भाजपा और अकाली दल के बीच मुकाबला है। हिमाचल की 4 लोकसभा सीटों के लिए नामांकन खत्म हो चुका है। यहां 1 जून को मतदान होगा। यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच सीधा मुकाबला है। चंडीगढ़ की इकलौती लोकसभा सीट के लिए नामांकन खत्म हो चुका है। यहां 1 जून को मतदान होगा। यहां भाजपा और AAP-कांग्रेस के I.N.D.I.A. ब्लॉक के बीच मुकाबला है। लोकसभा चुनाव को लेकर हरियाणा में होने वाली केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की तीन रैलियां कैंसिल कर दी गई हैं। अमित शाह द्वारा 16 मई को गुरुग्राम और 17 मई को रोहतक व करनाल में रैलियां की जानी थी। मगर फिलहाल इन रैलियों को कैंसिल कर दिया गया है। बाद में आगामी तिथि तय की जाएगी। यह जानकारी भाजपा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष एवं हरियाणा भाजपा लोकसभा चुनाव संयोजक राज्यसभा सांसद सुभाष बराला ने दी।लोकसभा चुनाव के बीच चंडीगढ़ में कांग्रेस को बड़ा झटका लगने वाला है। चंडीगढ़ कांग्रेस के नेता सुभाष चावला पार्टी छोड़ने की तैयारी में हैं। वह थोड़ी देर में बीजेपी जॉइन करेंगे। चावला चंडीगढ़ कांग्रेस के अध्यक्ष और मेयर रह चुके हैं। बीते कल यानि मंगलवार को कांग्रेस उम्मीदवार मनीष तिवारी के साथ प्रचार कर रहे थे।

Haryana-Punjab-Lok-Sabha-Elections-Union-Minister-Amit-Shahs-3-Rallies-Cancelled-Pannus-Threat-Of-Attack-On-Voting-Day



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं