चंडीगढ़। पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस हाईकमान द्वारा गठित कैंपेन कमेटी एक्टिव हो गई है। कमेटी की आज एक बैठक चंडीगढ़ में हुई। इसके बाद कमेटी के चेयरमैन राणा केपी ने मीडिया के सवालों के जवाब दिया। जब उनसे नवजोत सिंह सिद्धू से जुड़ा सवाल किया तो उन्होंने कहा मैं लंबी बात तो नहीं करता है। अभी जंग शुरू हुई है। इसमें सारे शामिल होंगे। वहीं, राणा केपी ने कहा कि जो हमारे सामने वाले हैं। वह उन्हें भी संदेश देना चाहते हैं कि कौरव और पांडव एक साइड 100 थे दूसरी साइड 5 थे। जब सामने वाले से लड़ाई होती तो उनकी संख्या 105 हो जाती थी। उन्होंने कहा कि सारी कांग्रेस एकजुट है। एक मां के पुत्र हैं। आप देखेंगे कि सारी कांग्रेस इकट्ठी होकर इस जंग लड़ेगी। वहीं, उन्होंने कहा कि मोदी हमारे भी प्रधानमंत्री है। वह बहुत बड़े व्यक्ति है। वह उनके साथ ही सभी दलों से अपील करेंगे कि कोई ऐसा बयान न दे जिससे की पंजाब का माहौल खराब न हो। उन्होंने पंजाब के तीस हजार से अधिक लोगों ने अपनी जान तक गंवाई है। कमेटी के चेयरमैन ने कहा कि अब चुनाव में 15 दिन शेष रह गए हैं। ऐसे में हम इन दिनों में हर उस आदमी से जुडेंगे, जो कांग्रेस की आइडियोलॉजी रखते हैं। उन्होंने कहा कि इस बार दो चेहरों को मुकाबला है। इसमें एनडीए का चेहरा नरेंद्र मोदी और I.N.D.I.A का चेहरा राहुल गांधी है। उन्होंने कहा कि यह दो विचारधाराओं की लड़ाई है। जिसमें एक विचारधारा वाले कश्मीर से कन्याकुमारी तक जोड़ने की बात कर रहे हैं, जबकि दूसरी तरफ कुछ खास लोगों की बात करने वाली पार्टी है।
Congress-Campaign-Committee-Became-Active-In-Punjab-Chairman-Rana-Kp-Said-Everyone-Including-Sidhu-Will-Participate-In-The-Campaign-All-Congressmen-United