September 19, 2026 04:06:56
चंडीगढ़ आएंगे यूपी के Cm योगी आदित्यनाथ: 20 मई को जनसभा को करेंगे संबोधित, भाजपा की दूसरी बड़ी रैली, क

चंडीगढ़ आएंगे यूपी के Cm योगी आदित्यनाथ: 20 मई को जनसभा को करेंगे संबोधित, भाजपा की दूसरी बड़ी रैली, कांग्रेस भी तैयारी में

May16,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के लिए अब प्रचार तेज हो गया है। 20 मई को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री और हिंदू चेहरा योगी आदित्यनाथ चंडीगढ़ में एक जनसभा को संबोधित करेंगे। अभी तक इसके लिए जगह फाइनल नहीं हुई है। लेकिन भाजपा सूत्रों का कहना है कि सेक्टर 34 के रैली ग्राउंड में यह जनसभा आयोजित की जाएगी। इसके लिए योगी आदित्यनाथ का शेड्यूल आने के बाद अब बीजेपी ने तैयारियां शुरू कर दी है। योगी आदित्यनाथ ऐसे दूसरे मुख्यमंत्री होंगे जो चंडीगढ़ भाजपा के प्रत्याशी संजय टंडन के लिए वोट मांगेंगे। इससे पहले उनके नामांकन में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सैनी ने हिस्सा लिया था। उनके अलावा पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा भी यहां पर रैली कर चुके हैं। भाजपा सूत्रों के अनुसार चंडीगढ़ में राजस्थान के मुख्यमंत्री के अलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भी जनसभा प्रस्तावित है। लेकिन अभी उसके लिए समय तय नहीं किया गया है। जल्द ही उनकी तरफ से भी यहां पर पार्टी का प्रचार किया जाएगा। चंडीगढ़ में भारतीय जनता पार्टी जहां दूसरी बड़ी रैली करने जा रही है। वहीं कांग्रेस की तरफ से अभी इस तरह की कोई बड़ी रैली आयोजित नहीं की है, न ही कांग्रेस का कोई राष्ट्रीय स्तर का बड़ा नेता चंडीगढ़ में चुनाव प्रचार के लिए अभी तक पहुंचा है। अब भाजपा की इस रैली के बाद कांग्रेस की तरफ से भी कोई बड़ी रैली आयोजित की जा सकती है।

Up-Cm-Yogi-Adityanath-Will-Come-To-Chandigarh-Will-Address-Public-Meeting-On-May-20-Bjps-Second-Big-Rally-Congress-Also-In-Preparation



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं