September 19, 2026 04:06:28
जालंधर में मान की रैली से पहले Aap को झटका:पूर्व डिप्टी मेयर तांगड़ी सहित कई आप नेता Bjp में शामिल,

जालंधर में मान की रैली से पहले Aap को झटका:पूर्व डिप्टी मेयर तांगड़ी सहित कई आप नेता Bjp में शामिल, पूर्व-cm ने करवाया ज्वाइन

May17,2024 | Enews Team | Jalandher

जालंधर। पंजाब में वेस्ट हलके से आज आम आदमी पार्टी के कई नेता भारतीय जनता पार्टी (BJP) में शामिल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार इन नेताओं में पहला नाम जालंधर के पूर्व डिप्टी मेयर रहे प्रवेश तांगड़ी हैं, उनके साथ आप नेता राज कुमार राजू सहित कई नेता बीजेपी में शामिल हो गए हैं। जालंधर में सीएम मान की रैली से पहले आम आदमी पार्टी को वेस्ट हलके से ये बड़ा झटका है, क्योंकि तांगड़ी परिवार वेस्ट हलके में अपनी काफी पकड़ रखता है। बता दें कि, गुजरात के पूर्व सीएम विजय रूपाणी पिछले काफी दिनों से पंजाब में बीजेपी के लिए प्रचार कर रहे हैं। उन्होंने ही आज जालंधर में तांगड़ी और राजू सहित कई नेताओं को बीजेपी में शामिल करवाया। इस दौरान जालंधर से बीजेपी उम्मीदवार सुशील कुमार रिंकू, बीजेपी जिला प्रधान सुशील कुमार शर्मा और विधायक शीतल अंगुराल के भाई राजन अंगुराल सहित अन्य वरिष्ठ नेता मौजूद रहे। आज जालंधर के कस्बा करतारपुर में पंजाब के सीएम भगवंत सिंह मान का रोड शो है। ये रोड शो आम आदमी पार्टी द्वारा पंजाब में चलाए जा रहे मिशन 13-0 के तहत किया जा रहा है। जिसमें सीएम मान जालंधर से आप उम्मीदवार पवन कुमार टीनू के लिए सीएम मान प्रचार करेंगे। मगर इससे पहले वेस्ट हलके के कई वरिष्ठ नेता बीजेपी में शामिल हो गए। जिससे आम आदमी पार्टी को वेस्ट हलके में बड़ा झटका लगा है।

Shock-To-Aap-Before-Manns-Rally-In-Jalandhar-Many-Aap-Leaders-Including-Former-Deputy-Mayor-Tangri-Joined-Bjp-Ex-Cm-Got-Them-Joined



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं