September 19, 2026 04:06:56
चंडीगढ़ में चुनाव के बाद बंपर भर्ती, हाईकोर्ट ने दिया है 6 महीने का समय, कई अलग-अलग विभागों में निकल

चंडीगढ़ में चुनाव के बाद बंपर भर्ती, हाईकोर्ट ने दिया है 6 महीने का समय, कई अलग-अलग विभागों में निकलेगी वैकेंसी

May17,2024 | Enews Team | Chandigarh

चंडीगढ़। चंडीगढ़ में लोकसभा चुनाव के बाद कई विभागों में बंपर भर्तियां होने वाली है। अभी आचार संहिता लगी होने के कारण यह भर्तियां नहीं हो पा रही है। पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने चंडीगढ़ प्रशासन को 6 महीने के अंदर सभी रिक्त पदों को भरने का आदेश सुनाया था। इसके बाद चंडीगढ़ प्रशासन ने इसके लिए रिव्यू बैठक की है। सभी विभागों में रिक्त पदों की सूची बना ली गई है। आचार संहिता हटने के बाद इसके लिए विज्ञापन निकाला जाएगा। चंडीगढ़ में रिव्यू मीटिंग के दौरान सामने आया कि प्रशासन में ग्रुप सी और ग्रुप डी स्तर के कर्मचारियों की काफी कमी है। प्रशासन 200 से अधिक क्लर्क और स्टेनो टाइपिस्ट की भर्ती करेगा। शहर के कॉलेज में 100 से अधिक असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति के लिए भी केंद्र सरकार से मंजूरी मांगी गई है। वहीं पुलिस विभाग में भी कई प्रकार के पद खाली हैं। केंद्र सरकार के आदेशों के अनुसार चंडीगढ़ प्रशासन अब सिर्फ नियमित पदों पर ही भर्ती करेगा। चंडीगढ़ प्रशासन ने चंडीगढ़ के करीब 30 प्रोफेसरों को रिटायर्ड कर दिया था, लेकिन सेंट्रल सर्विस रूल्स के अनुसार उन्हें 65 साल की उम्र पर रिटायर्ड करना था। इस कारण उन्होंने अदालत में इसके लिए अपील दाखिल की थी और वह अदालत से अपना केस जीत गए। अब चंडीगढ़ प्रशासन अदालत के आदेश पर उन प्रोफेसरों को चुनाव समाप्त होने के बाद अगले महीने में कभी भी जॉइनिंग करवा सकता है। हालांकि अगले महीने गर्मियों की छुट्टियां भी होने वाली है। उसके हिसाब से ही उन्हें ज्वाइन करवाया जाएगा।

Bumper-Recruitment-After-Elections-In-Chandigarh-High-Court-Has-Given-6-Months-Time-Vacancies-Will-Come-In-Many-Different-Departments



Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं