September 19, 2026 04:08:10
पंजाब में कैंडिडेट्स ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड:13 सीटों पर 349 ने भरे 598 नॉमिनेशन; 111 पर्चे खारिज,

पंजाब में कैंडिडेट्स ने तोड़ा 20 साल का रिकॉर्ड:13 सीटों पर 349 ने भरे 598 नॉमिनेशन; 111 पर्चे खारिज, 6 ने लिए नाम वापस

May17,2024 | Enews Team | Jalandhar

चंडीगढ़। पंजाब में लोकसभा चुनाव 2024 के दौरान कैडिडेट्स ने बीते 20 साल का रिकॉर्ड को तोड़ दिया है। इस साल पंजाब की 13 सीटों पर अब 349 उम्मीदवार चुनाव लड़ रहे हैं। वहीं, बीते 2019 चुनावों की बात करें तो तब मात्र 278 उम्मीदवार मैदान में थे। आज नाम वापस लेने का आखिरी दिन है, जिसके बाद बड़ी पार्टियों को छोड़ अन्य कैंडिडेट्स को चुनाव चिन्ह आवंटित किए जाएंगे। चुनाव आयोग की तरफ से जारी आंकड़ों के अनुसार 7वें चरण के चुनावों के लिए 7 से 14 मई तक नॉमिनेशन फाइल किए जाने हैं। 14 मई तक 466 उम्मीदवारों ने 598 नामांकन दाखिल किए हैं। 15-16 मई को स्क्रूटनी के दौरान कुल 111 उम्मीदवारों के नामांकन को खारिज कर दिया गया और इसके साथ ही 6 उम्मीदवारों ने अपने नामांकन पत्र वापस ले लिए हैं। आज, शुक्रवार 17 मई को नामांकन वापस करने का आखिरी दिन है। शाम 3 बजे तक उम्मीदवार अपने नामांकन वापस ले सकते हैं। इसके बाद उम्मीदवारों को चुनाव चिन्ह बांटे जाएंगे। वहीं, इसके बाद चुनावी माहौल गर्माने लगेगा। भाजपा और कांग्रेस के सीनियर नेता आने वाले दिनों में पंजाब के दौरे पर रहेंगे। जिसके बाद कई समीकरण बदलेंगे। वोटर जो अभी तक निर्णय नहीं ले सके हैं, वे इन बड़ी रैलियों के बाद डिसीजन ले सकते हैं या बदल सकते हैं।

Candidates-Broke-20-Year-Record-In-Punjab-349-Filed-598-Nominations-On-13-Seats-111-Papers-Rejected-6-Withdrew-Their-Names

Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement Sponsored advertisement

WebHead
Sponsored advertisement

Trending News

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

पीएम मोदी 27 जुलाई को नहीं करेगें हलवारा इंटरनेशनल एयरपोर्ट का उद्घाटन, केंद्र स

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

2027 चुनाव को लेकर पंजाब बीजेपी में मतभेद, जाखड़ बोले- अकाली दल से गठबंधन हो, अश

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

लुधियाना का सबसे बड़ा एलिवेटेड रोड आज हुआ शुरू, 756 करोड़ की आई लागत

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

ब्रेकिंग न्यूज - लुधियाना के कपड़ा कारोबारी के घर इनकम टैक्स की रेड, रियल एस्टेट

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं

पंजाब के 4 हाईवे अनिश्चितकाल के लिए बंद: किसान बोले- लिफ्टिंग शुरू होने तक नहीं