पटियाला। लोकसभा चुनाव में पटियाला सीट से कांग्रेस के उम्मीदवार डॉक्टर धर्मवीर गांधी के समर्थन में शहर में लगाए फ्लेक्स और बैनर के संबंध में थाना लाहौरी गेट पुलिस ने अनजान लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है। यह बैनर और फ्लेक्स फवारा चौक माल रोड सेवा सिंह ठीकरी वाला चौक और पुराना बस स्टैंड के आसपास लगे हुए थे। चुनाव आयोग ने इसे आचार संहिता के तहत कोड ऑफ़ कंडक्ट का उल्लंघन करने के लिए केस दर्ज किया है। पुलिस केस में लिखा है कि सेवा सिंह ठीकरी वाला चौक से लेकर पुराना बस अड्डे तक डॉक्टर धर्मवीर गांधी के समर्थन में फ्लेक्स और बैनर लगे हुए थे। इसके बारे में डॉक्टर गांधी से लिखित रूप में पूछा गया तो उन्होंने जवाब दिया कि उनको इस बारे में कोई जानकारी नहीं है कि यह प्रचार सामग्री किसने लगाई है। इसके बाद चुनाव कमीशन ने इस कोड आफ कंडक्ट का उल्लंघन बताते हुए पुलिस स्टेशन में केस दर्ज करवा दिया है।
Case-Against-Congress-Candidate-From-Patiala-Flexes-And-Banners-Were-Put-Up-At-Various-Places-In-The-City-Dr-Gandhi-Said-I-Dont-Know-Who-Put-Them-Up